आजकल की generation के बच्चे समझते हैं कि जितने बोल्ड और हॉट सॉंग आज हैं, वैसे पहले नहीं होते थे। इसलिए आज हम 18s और 19s के कुछ ऐसे सॉंग आपको सुनाने वाले हैं, जिनसे उनकी ये सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी। ये गानें इतने बोल्ड हैं कि अगर आज भी DJ पर बजते हैं तो फ्लोर पर आग लगा देते हैं। आपको ये भी बता देते हैं कि इन गानों के हिट होने का कारण सिर्फ और सिर्फ एक्ट्रेसिस का बोल्ड साड़ी स्टाइल है।
1देसी गर्ल, मॉय देसी गर्ल गर्ल गर्ल गर्ल

वैसे तो प्रियंका आॅल टाइम हॉट रहती है। लेकिन दोस्ताना फिल्म के 'Desi Girl' सॉंग में प्रियंका के साड़ी स्टाइल को आज भी लड़कियां कॉपी करती हैं।इस सॉंग की खासियत ये है कि प्रियंका ने इस गाने में बिकनी के साथ साड़ी पहनी थी।
2कैसा शर्माना आजा नच के दिखा दे

'रावन' मूवी 'छम्मक छल्लो' सॉंग से ही हिट हुई है। इस फिल्म में करीना ने जो साड़ी पहनी है वो लाखों की है और इसे तैयार करने में भी डिजाइनर को काफी टाइम लगा था। इस सॉंग में करीना ने बिना पल्लू की साड़ी पहनी थी। आज भी लेडीज करीना के इस स्टाइल को खूब फॉलो करती हैं।
3बहता है मन कहीं, कहां जानते नहीं, भागे रे मन कहीं.

2003 में आई 'चमेली' फिल्म के इस सॉंग में करीना का साड़ी स्टाइल बहुत डिफ्रेंट था। लोग आज भी इस सॉंग को सुनकर नाचने लगते हैं। इस सॉंग में नीले फ्लोरल ब्लाउज के साथ ब्राइट गोल्डन साड़ी में करीना वाकई बहुत सेक्सी लग रही हैं।
4तुम्हें जो मैनें देखा, तुम्हें जो मैनें जाना

'मैं हूं ना' फिल्म का ये गाना 2004 में रिलीज हुआ था। इस सॉंग में सुष्मिता ने 3 से 4 बार साड़ी बदली है। जिसमें सुष्मिता काफी अट्रैक्टिक लग रही थी। इस साड़ी में सुष्मिता ने जो पिंक कलर की साड़ी पहनी थी वो लेहरिया साड़ी थी। सॉंग में सुष्मिता का ये लुक काफी फेमस हुआ था।
5जानें दो ना, पास आ ओ ना

1985 में रिलीज हुई फिल्म 'सागर' का ये सॉंग उस वक्त का काफी बोल्ड और सेक्सी सॉंग था। डिंपल कपाडिया के इस सॉंग को उनके साड़ी स्टाइल की वजह से लोगों ने इतना पसंद किया कि उनकी इमेज ही बदल गई।
6काटे नहीं कटते ये दिन ये रात, कहनी थी तुमसे जो दिल की बात

Mr. india के इस सॉंग में जब श्रीदेवी के फैंस ने उनको इतने बोल्ड साड़ी लुक में देखा तो कुछ टाइम तक तो उन्हें यकीन ही नहीं आया। वाकई ये गाना आज भी इतना हिट है कि लोग इसे गुनगुनाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। और जब श्रीदेवी के साड़ी लुक की बात हो तो शिफॉन साड़ी में वो काफी हॉट लगती हैं।
7धक-धक करने लगा, हा मोरा जियरा डरने लगा.

'धक-धक' गर्ल यानि कि माधुरी दीक्षित। रवीना के बाद माधुरी दीक्षित ने आॅरेंज साड़ी पहनकर एक बार फिर लोगों को घायल कर दिया था। इस सॉंग में माधुरी की साड़ी और डांस बहुत बोल्ड है। सेक्सी ब्लाउज और ऑरेंज साड़ी में माधुरी ने पल्ला पीछे करने के बजाय आगे किया था। आज भी इस लुक को लड़कियां copy करती हैं।
8आज रपट जाए तो हमें ना उठइयो.

'नमक हलाल' फिल्म का ये सॉंग 1992 में रिलीज हुआ था। स्मिता पाटिल ने बारिश में जितने बोल्ड और सेक्सी लुक में साड़ी को carry किया था, उस वक्त कम ही एक्ट्रेसिस ऐसा कर पाती थी।
9टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगा दी

1994 की सुपरहिट मूवी मोहरा का 'टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगा दी' सॉंग में रवीना की आॅरेंज साड़ी आज भी हिट है। इसे सॉंग के बाद लोगों में आॅरेंज साड़ी का क्रेज इतना बढ़ गया था कि आज तक बरकरार है। रवीना के इस लुक ने पहली बार साड़ी को बोल्ड आउटफिट में शामिल किया था। हम कह सकते हैं कि रवीना ने इस गाने में आॅरेंज शिफॉन साड़ी को एक ड्रामेटिक तरीके से प्रेजेंट किया था।
10लगा लगा लगा रे..लगा लगा लगा रे..लगा लगा लगा रे...लगा प्रेम रोग

'मैनें प्यार क्यों किया' का यह सॉंग काफी seductive है। सुष्मिता की ब्यूटी और जबरदस्त expression साड़ी में और भी ज्यादा निखर कर आए हैं।