सब्यासाची मुखर्जी की साड़ियों की दीवानगी bollywood की हर celeb पर चढ़कर बोलती है

सब्यासाची का bridal collection सबसे ज्यादा खूबसूरत है। यहां तक की अनुष्का शर्मा की wedding के लिये भी सब्यासाची ने उनके लिये outfits डिजाइन्स किये थे।

Administrator

भारतीय fashion इंडस्ट्री में सब्यासाची मुखर्जी एक जाना-माना नाम है। बॉलीवुड का शायद ही कोई ऐसा सितारा हो जिसने सब्यासाची की डिजाइन की हुई साड़ी ना पहनी हो। वैसे तो सब्यासाची एक women outfits डिजाइनर हैं। लेकिन उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक खूबसूरत इंडो-वेस्ट्रन से लेकर भारतीय पारंपरिक ethnic डिजाइन शामिल हैं। बॉलीवुड की हर celeb सब्यासाची के डिजाइन किये हुऐ outfits को पहनने का सपना देखती है।

आज हम सब्यासाची के साड़ी कलेक्शन के ऊपर बात करेंगे कि कैसे बॉलीवुड की हर celebs उनकी साड़ियों की दीवानी है। ऐश्वर्या राय से लेकर विद्दया बालन ने उनकी साड़ियों को बड़ी खूबसूरती से carry किया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सब्यासाची की साड़ियां हमारी celebs की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। सब्यासाची का bridal collection सबसे ज्यादा खूबसूरत है। यहां तक की अनुष्का शर्मा की wedding के लिये भी सब्यासाची ने उनके लिये outfits डिजाइन्स किये थे।

Show stopper के तौर पर उतारना चाहते हैं इस celeb को

Sabyasachi mukherjee rekha

हाल ही में सब्यासाची ने अपने coming plans को मीडिया से साझा किया। जिसमें उन्होने अपने आने वाले shows के बारे में बताया। जब उनसे पूछा गया कि वो साल 2018 में अपने show में किस celeb को show stopper के तौर पर उतारना चाहेंगे? तो इस सवाल के जवाब में सब्यासाची ने एक दिलचस्प बात बताई।

उन्होने बताया कि वो इस साल बड़े पर्दे की खूबसूरत अदाकारा रेखा को अपनी show stopper के तौर पर उतारना चाहते हैं। उन्होने ये भी बताया कि अनुष्का शर्मा उनकी डिजाइन की गई साड़ियों को काफी अच्छे से carry करतीं हैं।

Watch more: शिबानी दांडेकर दे रही हैं कुछ अमेज़िंग फैशन गोल्स

सब्यासाची की साड़ी में दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की बड़ी actresses ने सब्यासाची के डिजाइन्स को खूब पसंद किया है। अगर आपको विश्वास नहीं तो आप दीपिका का ये बनारसी look ही देख लीजिये। अपने इस look में वो कितनी खूबसूरत और ग्लैमर्स लग रहीं हैं। सब्यासाची ने उनके इस look पर बेहद ही बारीकी से काम किया है।

उनका ये dark red look बेहद ही beautiful लग रहा है। इसके साथ उनकी ये ज्वैलरी और उनके look को और ज्यादा खूबसूरत बना रही है। वहीं अगर बात करें सब्यासाची की मेहनत की तो दीपिका के इस look से एक बात तो साफ है कि भारतीय ethinc look को खूबसूरती और royality के साथ कैसे present करना है ये सब्यासाची से बेहतर कोई नहीं जानता।

सब्यासाची के creations look में अनुष्का शर्मा

inside

इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के लिये सब्यासाची ने उनके outfits डिजाइन किये थे। उनका ये pink लहंगा बेहद ही खूबसूरत था। सब्यासाची ने उनके इस लहंगे पर organza flowers की एंब्रॉयडरी की थी। वहीं उनके डुपट्टे को लखनऊ से डिजाइन करवाया गया था।

Watch more: अगर स्किन को रखना है हेल्दी तो यूज़ करें हनी और दही का फेस मास्क

सब्यासाची ने अनुष्का के लहंगे की बेल्ट पर बंगाल टाईगर का साईन भी लगाया था। इसके साथ ही अनुष्का ने उनका डिजाइन किया हुआ ये खूबसूरत necklace और beautiful earrings पहनी थी। उनकी इस ज्वैलरी में rose cut diamonds जड़े हुऐ थे। आपको बता दें कि अनुष्का की ज्वैलरी भी सब्यासाची ने ही डिजाइन की थी। अपने इन्हीं खूबसूरत डिजाइन्स की वजह से सब्यासाची आज bollywood की divas के पसंदीदा डिजाइनर हैं।

Credits

Producer: Prabhjot Kaur

Video Editor: Syed Afraz

Disclaimer