आलिया भट्ट का साड़ी लुक श्‍लोका और आकाश की प्री-इंगेजमेंट पार्टी रहा हिट

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्&zwj;लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी पार्टी के बाद 28 जून शाम को प्री-इंगेजमेंट पार्टी का भी आयोजन किया गया। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई सेलीब्रिटीज ने हिस्&zwj;सा लिया और फैशन मोमेंट्स क्रिएट किए।&nbsp; गौरतलब है कि आकाश और श्&zwj;लोका 30 जून को इंगेजमेंट कर रहे हैं। यह फंक्&zwj;शन मुकेश अंबानी के घर आंटीला में ही आयोजित किया जाएगा। फिलहाल हम बात करते हैं <a href="https://www.herzindagi.com/hindi/fashion/isha-ambani-uploaded-pics-of-akash-ambani-and-shloka-mehtas-mehendi-function-article-41900">प्री-इंगेजमेंट नाइट</a> की जब बी-टाउन के सितारों की रौनक से श्&zwj;लोका और आकाश की पार्टी जगमगा गई।&nbsp; Read More:<a href="https://www.herzindagi.com/hindi/society-culture/akash-ambani-and-shloka-mehta-got-engaged-article-23100">&nbsp;4 साल की थी श्&zwj;लोका तब से नीता उन्&zwj;हें बनाना चाहती थी अपनी बहु</a>

Anuradha Gupta

Her Zindagi Editorial

Updated:- 30 Jun 2018, 11:06 IST

आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल लुक

Create Image :

बॉलीवुड की फैशनेबल एक्‍ट्रेसेस में आलिया भट्ट का नाम टॉप पर आता है। आलिया जितनी अच्‍छी एक्टिंग करती हैं उतना ही अच्‍छा फैशन सेंस भी रखती हैं। आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट पार्टी का इंवीटेशन आलिया को भी मिला था और इस फंक्‍शन में आलिया ने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा की डिजाइन की हुई पिंक टोन ऑन टोन हैंडलूम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में बॉर्डर पर ब्रोकेड वर्क था, जो साड़ी की खूबसूरती को और भी ज्‍यादा इनहैंस कर रहा था। इस साड़ी के को आलिया ने बेज एम्‍ब्रॉयडरी कोल्‍ड शोल्‍डर ब्‍लाउज के साथ क्‍लब किया था। आलिया का हेयर स्‍टाइल भी लाजवाब था। उन्‍होनें बालों में बन बना कर उसे फूलों से डेकोरेट किया था। इसके अलावा आलिया ने अम्रपाली ब्रांड की चांद बाली पहनी थी जो उनके ट्रेडिशनल लुक को कंप्‍लीट कर रही थीं। आलिया के पिंक ग्‍लॉसी लिप्‍स भी उनकी खूबसूरती को निखार रहे थे।

रणबीर दिख रहे थे हॉट

Create Image :

आजकल आलिया भट्ट जिस फंक्‍शन में जाती हैं उस फंक्‍शन में रणबीर की मौजूदगी भी होती है। आकाश और श्‍लोक की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में भी रणबीर शामिल हुए। रणबीर फिल्‍म संजू के डायरेक्‍टर आयान मुखर्जी के साथ फंक्‍शन में आए थे। रणबीर ने इस फंक्‍शन के लिए ब्‍लैक एंड व्‍हाइट स्ट्रिप्‍ड कुर्ता और व्‍हाइट पैजामा चुना था। इसके साथ उन्‍होने नेहरू जैकेट को पेयरअप किया था। जहां आलिया बेहद खूबसूरत दिख रही थीं वही रणबीर भी बेहद हॉट लग रहे थे। 

शाहरुख और गौरी ने बिखेरे जलवे

Create Image :

शाहरुख खान और गौरी खान मुकेश अंबानी के कितने खास हैं यह तो सभी जानते हैं। ऐसे में पार्टी में उनकी मौजूदगी होना जायज थी। इस पार्टी में जहां शाहरुख खान ने ब्‍लू सूट पहना था वहीं गौरी ने फैशन डिजाइनर फाल्‍गुनी एंड शेन पिकॉक का ब्‍लैक एंड सिल्‍वर मैटेलिक एम्‍ब्रॉयडरी वाला फ्लोर लेंथ अनारकली पहना था। गौरी का मिनिमल मेकअप उन्‍हें और भी ज्‍यादा एलीगेंट लुक दे रहा था। साइड स्‍वेप्‍ट हेयर स्‍टाइल के बीच गौरी के कानों से सत्‍यानी फाइन ज्‍वैल्‍स की इयरिंग्‍स की झलक उन्‍हें ब्‍यूटिफुल लुक दे रही थी। 

रेड साड़ी में दिखी प्रियंका

Create Image :

प्री-इंगेजमेंट मेहंदी पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने कथित बॉयफ्रेड निक जोंस के साथ आकाश और श्‍लोका की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में भी शामिल हुई इस पार्टी में प्रियंका ने अबु जानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई रेड साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में सिल्‍वर बॉर्डर था। सॉफ्ट कर्ल्‍स हेयर, न्‍यूट मेकअप और स्‍टेटमेंट इयरिंग्‍स उनके लुक्‍स को और भी ज्‍यादा रैवेशिंग बना रही थीं। गौरतलब है कि मेहंदी पार्टी में प्रियंका ने आइवरी कलर की जॉर्जेट लेस वर्क साड़ी पहनी थी।

वाइफ अंजली के साथ सचिन भी हुए शामिल

Create Image :

सचिन तेंदूलकर और उनकी वाइफ अंजली तेंदूलकर को इस तरह की बिग फैट पार्टीज में कम ही देखा जाता है मगर मुकेश अंबानी से सचिन काफी क्‍लोज हैं और इसलिए आकाश और श्‍लोका की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में वह भी शामिल हुए इस ईवेंट में सचिन और अंजली दोनें ने ही रेड कलर के आउटफिट्स को चुना। जहां सचित रेड कुर्ते और गोल्‍डन चूड़ीदार पैजामें दिखे वहीं अंजली ने रेड कलर की ब्‍यूटिफुल हैंडलूम साड़ी पहन रखी थी।  

करण जौहर का वेलवेट लुक

Create Image :

करण जौर कितने स्‍टाइलिश हैं यह बात सभी को पता है। आकाश और श्‍लोका की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में भी उनका स्‍टाइलिश अवतार देखने को मिला। इस फंक्‍शन में करण जौहर ने फैशन डिजाइनर मनीश मल्‍होत्रा की डिजाइन की हुई रेड वेलवेट शेरवानी पहन रखी थी। उनका यह लुक सभी को अट्रैक्‍ट कर रहा था।