Indpendence Day पर पुरानी सफेद ड्रेस लगेगी नई जैसी, बेदाग चमक के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

स्वतंत्रता दिवस पर व्हाइट ड्रेस पहनने का अपना एक अलग क्रेज होता है। व्हाइट कुर्ती, सूट, साड़ी या ड्रेस इस दिन बहुत अच्छी लगती है, लेकिन इस दिन इन्हें पहनने से पहले एक दिक्कत जरूर आती है। कई बार अलमारी में रखे सफेद कपड़े पुराने और थोड़े पीले नजर आने लगते हैं। पसीने के दाग या लंबे समय से लगे दाग भी सफेद कपड़ों का पूरा लुक खराब कर देते हैं।
पुराने सफेद कपड़े को नया जैसा कैसे दिखाएं?
ऐसे में सिर्फ इसलिए नई ड्रेस खरीदने की जरूरत नहीं है कि पुरानी सफेद ड्रेस की चमक कम हो गई है। आप घर में रखी कुछ चीजों से इसे फिर से नया जैसा दिखा सकती हैं। तो इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अपनी पुरानी सफेद ड्रेस को पहनने से पहले ये आसान तरीके जरूर आजमाएं।
-1786423614674.webp)
नींबू से दूर करें पीलापन
सफेद कपड़ों पर अगर पीलापन या पसीने के निशान हल्के नजर आ रहे हैं, तो नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले दाग वाली जगह पर थोड़ा नींबू का रस लगाएं। अब इसे कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को आप नॉर्मल तरीके से धुल सकती हैं। कपड़े को धोने के बाद उसे अच्छी तरह सुखा भी लें।
बेकिंग सोडा कम कर सकता है दाग
अगर सफेद ड्रेस पर कोई हल्का जिद्दी दाग है या कपड़े में पीलापन दिखाई दे रहा है तो बेकिंग सोडा भी आपके काम आ सकता है। इसके लिए थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से साफ करें। फिर इसे अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इससे कपड़े पर लगे हल्के दाग और पीलापन कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- नई ड्रेस पर गलती से लग जाए तेल का दाग, तो पानी में डालने से पहले कर लें ये 3 काम
-1786423631295.webp)
सफेद कपड़े धोते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सफेद कपड़े को धो रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
- सफेद कपड़ों को हमेशा कलर्ड कपड़ों से अलग करके ही धोएं। अगर किसी कपड़े का रंग छूट गया, तो आपकी सफेद ड्रेस पूरी तरह खराब हो सकती है। ऐसे में सफेद कपड़ों को अकेले धोने से उसका असली रंग और चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है।
- सफेद कपड़ों का पीलापन दूर करने और जिद्दी दाग हटाने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, कपड़े पर लिखे इंस्ट्रक्शंस को एक बार पढ़ लेना सही रहेगा।
- सर्फ के साथ आधा कप बेकिंग सोडा या सफेद सिरका मिला सकती हैं। इससे कपड़ों की सफेदी और चमक दोगुनी हो जाती है।
- सफेद कपड़ों को हमेशा सीधी धूप में ही सुखाना चाहिए, क्योंकि सूरज की किरणें नेचुरल ब्लीच का काम करती हैं।
यह भी पढ़ें- Velvet Suit धोते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करती ये गलती? खराब हो सकती है कपड़े की फैब्रिक
दाग लगते ही करें सफाई
कई लोग सफेद कपड़े पर दाग लगने पर उसे कई दिनों तक ऐसे ही छोड़ देते हैं। हालांकि, यह सही तरीका नहीं है। दाग जितनी देर कपड़े पर रहेगा, उसे साफ करना उतना ही मुश्किल हो सकता है। इसलिए जैसे ही ड्रेस पर कुछ गिर जाए या दाग लग जाए, उसे जल्दी साफ करने की कोशिश करें। दाग को हटाते समय तुरंत जोर-जोर से रगड़ने के बजाय पहले कपड़े पर लगी गंदगी को धीरे से हटा लें। इसके बाद कपड़े के फैब्रिक के हिसाब से उसे धोएं। इससे दाग पूरे कपड़े पर नहीं फैलेगा।
तो अगर आप इस बार स्वतंंत्रता दिवस पर आप अपनी पुरानी सफेद ड्रेस पहनने वाली हैं तो उसे एक-दो दिन पहले ही साफ कर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।