सफाई के बाद भी क्यों नहीं जाती शू रैक से बदबू? तुरंत आजमाएं ये 3 असरदार हैक्स

शू रैक में जूते-चप्पल रखने के बाद उसमें से गंदी बदबू आना आम बात है। कई बार रैक की सफाई करने के बाद भी इसमें से गंदी बदबू जाती नहीं। दरअसल, जूतों में जमा पसीना और नमी की वजह से रैक के अंदर बदबू पैदा हो जाती है। इसलिए, हर बार बदबू आने का कारण सिर्फ रैक नहीं होता। आपको जूतों को सही तरह से सुखाना और रैक के अंदर नमी को कम रखना भी जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शू रैक से बदबू क्यों आती है? और कैसे उसे दूर किया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
शू रैक से गंदी बदबू क्यों आती है?
अगर बारिश के मौसम में रैक से ज्यादा बदबू आती है, तो आपको सबसे पहले रैक को सही जगह पर रखने पर ध्यान देना होगा। पसीने से भीगे मोजे या जूते अगर बंद रैक में रखें जाएं, तो कुछ ही समय में उसमें से गंदी बदबू आने लगती है।
- अगर पूरे दिन मोजे और जूते पहने हैं, तो उसमें पसीना और नमी बन जाती है। ऐसे में अगर आप बंद रैक में इसे रख दोगे, तो नमी सूखने का मौका नहीं मिला।
- रैक में हवा का पास न होना भी बदबू का कारण होता है। अगर रैक में हवा आर-पार जाने की जगह नहीं है, तो नमी और गंध अंदर ही फंसी रहती है, इसलिए सफाई के बाद भी बदबू फिर से आने लगती है।
- आपको ध्यान रखना होगा कि रैक साफ करने से सिर्फ रैक की गंदगी हटती है, लेकिन जूतों के अंदर मौजूद पसीना और गंध पर ध्यान नहीं दिया, तो सफाई के बाद भी बदबू होएगी।
- कई बार रैक के कोनों में जमी नमी और धूल से भी गंदी बदबू आने लगती है। इसके साथ ही बहुत ज्यादा जूते एक साथ रखने से भी रैक में से बदबू आने लगती है।
शू रैक से गंदी बदबू कैसे दूर करें?
अगर शू रैक साफ करने के बाद भी उसमें से गंध आती है, तो इसके लिए आपको कुछ आसान टिप्स फॉलो करने होंगे। यह टिप्स आप हर दिन फॉलो कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ओवर या अंडर: वॉशरूम में टॉयलेट पेपर रोल लगाने का सही तरीका क्या है?
1- बेकिंग सोडा का यूज करें
इसके लिए एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा लें और इसे शू रैक के किसी कोने में रख दें। अगर रैक में कई शेल्फ हैं, तो पेपर में भी डालकर रख सकती हैं। इसे आप हर हफ्ते निकालकर बदल दें। साथ ही रैक का दरवाजा कुछ समय के लिए खुला रखें, ताकि अंदर फंसी नमी और गंध बाहर निकल सके।
2- रैक को खाली करके खुली हवा में रखें
कई बार बदबू हटाने के लिए इसे धोने की जरूरत नहीं होती। इसे कुछ समय के लिए खाली करें और धूप में रख दें। ऐसा करने से बदबू भी चली जाएगी और इसे धोने की चिंता भी नहीं रहेगी। कोशिश करें कि हफ्ते में एक बार रैक को खाली करके इसके दरवाजे खोल दें और खुले में रख दें।

3- जूतों को रैक में रखने का सही तरीका
रैक से बदबू दूर करनी है, तो सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि जूते किस तरह से रखने चाहिए। अगर जूते और मोजे उतारकर सीधा रैक में डाल देंगी, तो बदबू आएगी ही, इसलिए हमेशा मोजे रैक से बाहर रखें और जूतों को भी कुछ देर तक बाहर ही रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें- पुराने कपड़ों से बनाएं कमाल के Doormat, ये टिप्स आएंगे काम
अगर इन टिप्स को फॉलो करने के बाद भी रैक से बदबू नहीं जा रही है, तो आप रूम फ्रेशनर या परफ्यूम भी छिड़क सकती हैं। इसके लिए पहले नमी और गंदगी हटाएं, फिर जरूरत हो तो हल्की खुशबू का इस्तेमाल करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।