Ganesh Chaturthi 2026 पर कम बजट में रिश्तेदारों को भेजने के लिए 3 होममेड स्वीट हैम्पर्स

गणेश चतुर्थी पर घर आए मेहमानों को गिफ्ट में आप होममेट स्वीट हैम्पर्स दे सकते हैं। इस खास मौके पर अगर आपके घर भी मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेस्ट है, क्योंकि इसमें ज्यादा खर्चा भी नहीं होता। दरअसल, मार्केट से हैम्पर्स बनवाने में खर्चा बहुत आता है, ऐसे में एक डिब्बा ही आपको महंगा पड़ जाएगा, लेकिन अगर आप घर पर ही तैयार करेंगी, तो खर्च भी कम आएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भी दे पाएंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको होममेड स्वीट हैम्पर्स कैसे तैयार करें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
1- मिनी मिठाई बॉक्स से बनाएं छोटे-छोटे गिफ्ट हैम्पर
बड़े हैम्पर की जगह छोटे-छोटे मिनी स्वीट हैम्पर बनाना भी आसान रहता है। हर बॉक्स में 3-4 तरह की मिठाई के छोटे पीस रख सकती हैं। इससे ज्यादा लोगों के लिए गिफ्ट तैयार हो जाएंगे और हर बॉक्स देखने में भी सुंदर लगेगा।
- इसके लिए आपको छोटे चौकोर या गोल बॉक्स बनाने हैं।
- अब नीचे बटर पेपर या फूड-ग्रेड पेपर लगाएं।
- इसमें हर मिठाई जैसे एक लड्डू, एक पेड़ा, एक बर्फी और एक ड्राई फ्रूट रखें।
- मिठाइयों के बीच छोटे पेपर कप लगाकर उन्हें अलग-अलग रखें, ताकि स्पेस समझ आए।
- बॉक्स बंद करके उसके चारों तरफ पतला रिबन बांधें।
- ऊपर 'शुभ गणेश चतुर्थी' का छोटा टैग लगाएं।
2- लड्डू से तैयार करें होममेड स्वीट हैम्पर्स
गणेश चतुर्थी पर अगर बजट में अपनों को तोहफा देना चाहते हैं, लड्डू का हैम्पर दिया जा सकता है। इसमें बेसन, नारियल, बूंदी या ड्राई फ्रूट के लड्डू अपने हिसाब से किसी भी मिठाई का चुनाव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: बप्पा को विदाई देने की सही तारीख क्या है? जानें इससे जुड़े नियम
- इसके लिए एक बड़े बॉक्स में बहुत सारी मिठाई रखने के बजाय 2-3 तरह के बड़े-बड़े आकार वाले लड्डू गिफ्ट कर सकते हैं।
- इसके लिए आप गोल पेपर कप में बड़े आकार के अलग-अलग लड्डू रखें।
- अब बॉक्स लें और उस के नीचे श्रेडेड पेपर या बटर पेपर बिछाएं।
- लड्डुओं को अलग-अलग हिस्सों में रखने के लिए बीच में छोटे डिवाइडर गत्ते की मदद से बनाएं।
- इसके बाद इसे कवर प्लास्टिक से ढकें, जिसमें से लड्डू नजर आ रहे हों।
- अब ऊपर से लाल, पीले या नारंगी रंग का रिबन बांध दें।
- अब बॉक्स के ऊपर छोटा-सा 'गणपति बप्पा मोरया' टैग लगाएं।
3- बर्फी और पेड़ा से बनाएं स्वीट हैम्पर
नारियल बर्फी, मिल्क बर्फी, बेसन बर्फी या ड्राई फ्रूट वाली बर्फी इसमें दी जा सकती है। इसके साथ आप छोटो-छोटे पेड़े भी रख सकते हैं। यह हैंपर दिखने में कितना भी सिंपल लगे, लेकिन सामने वाले को काफी पसंद आता है।
इसे भी पढ़ें- गणेश जी को दूर्वा की 21 गांठें ही क्यों चढ़ाई जाती हैं? जानिए कारण
- इसके लिए आपको हर पीस को छोटे पेपर कप में रखना है।
- गिफ्ट तैयार करने के लिए लकड़ी के छोटे बॉक्स या ढक्कन वाले कार्डबोर्ड बॉक्स का इस्तेमाल करें।
- बॉक्स के अंदर पहले बटर पेपर बिछाएं और फिर मिठाइयां रखें।
- आखिर में रिबन और गणेश जी वाला छोटा स्टिकर लगाकर हैम्पर तैयार करें।
निष्कर्ष- गिफ्ट तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले रिबन और स्टीकर खरीदने की जरूरत होगी। आप छोटो हैम्पर बना रहे हैं इसलिए, मिठाई रखने के लिए छोटे डिब्बे भी ले सकती हैं। इससे आप 4-4 मिठाई भी गिफ्ट करेंगे, तो हर किसी को तोहफा देना आसान रहेगा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific, Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।