स्टोरेज के चक्कर में खरीदा 128GB या 1TB का मोबाइल फोन? फिर भी लेना पड़ रहा है सब्सक्रिप्शन, जानें वजह

Why Phone Storage Fills Up Fast: जब लोग फोन खरीदते हैं, तो उसकी स्टोरेज को लेकर खास ध्यान देते हैं और कोशिश करते हैं कि इतनी स्टोरेज वाला फोन लें कि अलग से स्टोरेज के लिए कोई सब्सक्रिप्शन ना लेना पड़े। आमतौर पर लोग जब मोबाइल फोन के डिब्बे पर 128GB, 256GB या फिर 1TB स्टोरेज लिखा देखते हैं तो सोचते हैं कि इतनी पूरी जगह उनको इस्तेमाल करने के लिए मिलेगी, लेकिन फोन ऑन करने के बाद पता हकीकत कुछ और होती है और भारी-भरकम इंटरनल स्टोरेज होने के बावजूद, कुछ ही महीनों में फोन स्टोरेज फुल का मैसेज दिखाने लगता है और हमें मजबूरन पेड सब्सक्रिप्शन लेने पड़ते हैं। अब ऐसे में मन में सवाल आता है कि आखिर ये स्टोरेज जाती कहां है? चलिए नीचे लेख में जानिए इसके पीछे की वजह-
स्टोरेज स्पेस कम होने के पीछे ऑपरेटिंग सिस्टम

हर स्मार्टफोन में Android या iOS पहले से इंस्टॉल होता है, जो फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम फोन को चलाने के लिए जरूरी होता है। अब ऐसे में यह अच्छा-खासा स्टोरेज कवर कर लेता है।
इसे भी पढ़ें- 'Storage Full' की समस्या से हैं परेशान? बिना जरूरी फोटो डिलीट किए ऐसे साफ करें मोबाइल का कचरा
प्री-इंस्टाल ऐप्स एक वजह
जब आप फोन खरीदते हैं, तो उसमें पहले से कुछ ऐप्स इंस्टॉल होते हैं, जिसे हम हटा नहीं सकते हैं। अब ऐसे में ये ऐप्स ऑपरेटिंग सिस्टम के बाद बचे हुए स्टोरेज स्पेस को कवर करते हैं।
सिस्टम अपडेट और ऐप्स अपडेट करता है स्टोरेज कवर
फोन को स्मूद और हैंग फ्री चलाने के लिए समय-समय पर सिस्टम अपडेट अगर न किया जाए, तो परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब यूजर फोन सिस्टम को अपडेट करते हैं, तो कुछ स्टोरेज वहां पर कवर हो जाता है।
वॉट्सऐप, फोटो और वीडियो में स्टोरेज होता है गायब

WhatsApp पर आने वाली फोटो और वीडियो ही नहीं बल्कि चैट स्टोरेज को कवर करती है। फोन का कैमरा क्वालिटी जितना भारी होता है उसकी एक फोटो ही कई MB की हो जाती है और 4K वीडियो, रील्स और सोशल मीडिया कंटेंट स्टोरेज को तेजी से भर देते हैं।
कैश डेटा का कचरा
आप जो भी इंटरनेट पर देखते हैं या सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं, फोन उसकी कुछ फाइलें कैश के रूप में सेव कर लेता है। महीनों तक सफाई न करने पर यह कचरा 5-10GB तक हो सकता है, जिससे स्टोरेज कम पड़ने लगती है।
इसे भी पढ़ें-फाइल्स डिलीट करने के बाद भी आ रहा स्टोरेज फुल का ऑप्शन, तो क्या करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।