समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षाओं समेत UPPSC की विभिन्न परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से UP PCS प्रीलिम्स 2024, UP RO/ARO प्रीलिम्स 2023 और कई अन्य भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। आयोग ने सोमवार, 3 जून को एग्जाम का शेड्यूल जारी किया था। इसके अनुसार, UP PCS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, RO/ARO की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित होगी। इसी के साथ आइए एग्जाम शेड्यूल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रद्द हुई थी RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि यूपीपीएससी की ओर से UP PCS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को किए जाने की घोषणा हुई थी। बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, इससे पहले भी UPPSC द्वारा 11 फरवरी 2024 को समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर-लीक के कारण इस एग्जाम को रद्द कर दिया गया था। अब जाकर उम्मीदवारों की प्रतीक्षा खत्म हुई।
इन डेट्स पर होंगी परीक्षाएं
- अपर निजी सचिव परीक्षा- 2023 (शॉर्टहैंड/टाइपिंग) - 28 जून 2024 से लगभग 25 दिन
- सहायक नगर नियोजक (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 - 30 जून 2024
- स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा 2024 - 28 जुलाई 2024
- सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 - 18 अगस्त 2024
- चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक तथा आवासीय चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 और चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 - 25 अगस्त 2024
- स्टाफ नर्स (यूनानी) (पुरुष/महिला) (प्रा) परीक्षा 2023 और स्टाफ नर्स (आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) (प्रा) परीक्षा 2023 - 8 सितंबर 2024
- सहायक नगर नियोजक (मुख्य) परीक्षा 2023- 15 सितंबर 2024
- चिकित्साधिकारी यूनानी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023- 06 अक्टूबर 2024
- सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024- 27 अक्टूबर 2024
- वैज्ञानिक अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023- 17 अक्टूबर 2024
- समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023- 22 दिसंबर 2024
- यहां से आप डायरेक्ट यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-UPSC Exam Calendar 2025: यूपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर,नोट करें सीएसई, एनडीए सहित अन्य परीक्षाओं की डेट्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों