UP ANM Bharti 2024: UPSSSC ने जारी की 5272 स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए देंने होंगे मात्र 25 रुपये

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती सूचना के अनुसार, PET 2023 के माध्यम से कुल 5272 स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद पर भर्ती की जानी है। जिन उम्मीदवारों के पास एएनएम सर्टिफिकेट के साथ इंटरमीडिएट सहित मांगी गई शैक्षणिक योग्यता है, वे कैडिंडेट्स ऑफिशियल साइट http://upsssc.gov.in/ पर जाकर इन पदों पर आवेदन कर सकती हैं। इसके साथ ही उनके पास वैध पीईटी 2023 स्कोर भी होना चाहिए। अगर आप इन पदों पर नौकरी करना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको वेकेंसी से जुड़ी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।
कब से शुरू होगा यूपी एएनएम पदों पर आवेदन (UP ANM Bharti Date)
योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 27 नवंबर 2024 तय की गई है। ऐसे में इच्छुक महिलाओं को लास्ट डेट से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। अगर आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए लास्ट डेट 4 दिसंबर, 2024 निर्धारित की गई है।
यूपीएसएसएससी 2024 पात्रता मानदंड, उम्र सीमा (UP ANM Qualification and Age Limit)
उम्मीदवारों के पास एएनएम सर्टिफिकेट के साथ इंटरमीडिएट, पीईटी 2023 स्कोर और यूपी नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना जरूरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निकाले गए पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास नीचे बताई गई योग्यता होनी जरूरी है। वहीं इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Top 5 Sarkari Naukari 2024: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस हफ्ते अप्लाई कर सकते हैं ये 5 वैकेंसी
यूपीएसएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया (UP ANM 2024 Selection Process)
सभी महिला उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। एक बार शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का चयन हो जाने के बाद वे UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2024 के लिए चयनित होने के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होंगी।
यूपीएसएसएससी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply up anm Bharti form)
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के बाद आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार के पास ऑफिशियल साइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर UPSSSC,2024 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां जाकर आवश्यक दस्तावेजों को सबमिट करें।
- इसके बाद दर्ज की गई जानकारी को दोबारा से चेक कर सबमिट करें।
इसे भी पढ़ें- इस बड़ी इंश्योरेंस कंपनी में निकली वेकेंसी, 96 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी...जानें एप्लीकेशन का प्रोसेस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।