Punjab NEET UG Counselling: पंजाब में नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें आवेदन

मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कैडिडेंट्स को नीट द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षा में शामिल होने पड़ता है। इसके बाद परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाता था। साथ ही दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रोसेस के लिए स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन करना होता है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस की ओर से नीट यूजी के तहत मेडिकल कोर्स के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। वे अभ्यर्थी, जिन्होंने पंजाब राज्य कोटा के अंतर्गत निजी एवं सरकारी संस्थानों में यूजी मेडिकल कोर्स में दाखिला लेने के लिए परीक्षा दिया था। वे 15 अगस्त तक काउंसलिंग प्रोसेस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन BFUHS की ऑफिशियल साइट bfuhs.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग से जुड़ी महत्त्वपूर्ण तारीखें
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन स्टार्ट डेट- 09 अगस्त, 2024
- यूनिवर्सिटी से आवेदन करने की लास्ट डेट-15 अगस्त, 2024
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की डेट-16 अगस्त, 2024
- मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख-20 अगस्त, 2024
- च्वाइंस फीलिंग डेट-10 अगस्त-24 अगस्त, 2024
- सीट अलॉमेंट की डेट- 25 अगस्त- 27 अगस्त, 2024
- रिजल्ट जारी की लास्ट डेट-28 अगस्त, 2024
इसे भी पढ़ें-हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें योग्यता
काउंसलिंग के कैसे करें रजिस्ट्रेशन (Punjab Neet UG Registration
- पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग आवेदन के लिए सबसे पहले बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस की ऑफिशियल साइट bfuhs.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद क्लिक हियर ऑप्शन पर दिख रहे MBBS/BDS courses under NEET UG-2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां पर मांगी गई डिटेल्स को भरकर सबमिट करें।
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।
पंजाब नीट यूजी रजिस्ट्रेशन फीस (Punjab NEET UG registration Fees)
पंजाब नीट यूजी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवार को 5900 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी कैंडिडेट्स को फीस के रूप में 2950 रुपये जमा करना होगा।
इसे भी पढ़ें-IIT Delhi से पढ़ाई करने का देख रहे हैं सपना, बिना JEE Mains के ऐसे लें एडमिशन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।