पंजाब एंड सिंध बैंक में इस पद पर निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी...जानें एप्लीकेशन का प्रोसेस

पंजाब एंड सिंध बैंक अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा। आइए, यहां जानते हैं कि पंजाब एंड सिंध बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए कहां और कैसे आवेदन किया जा सकता है।
Updated:- 2024-10-22, 12:58 IST
punjab and sind bank apprentice jobs

बैंक में नौकरी का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक नई भर्ती लेकर आया है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपरेंटिस पदों पर 100 वेकेंसी जारी की है। इस वेकेंसी के लिए 16 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।  

 पंजाब एंड सिंध अपरेंटिस भर्ती 2024 की डिटेल्स

पंजाब एंड सिंध बैंक की यह भर्ती कुल 100 अपरेंटिस पदों पर अनाउंस की गई है। यह सभी भर्तियां दिल्ली और पंजाब के लिए हैं। इनमें से दिल्ली की ब्रांचेज के लिए 30 और पंजाब की ब्रांचेज के लिए 70 हैं।

दिल्ली में सामान्य वर्ग के लिए 13, ईडब्ल्यूएस के लिए 3, ओबीसी के लिए 8, एससी के लिए 2 और एसटी के लिए भी 2 वेकेंसी हैं। वहीं पंजाब में सामान्य वर्ग के लिए 29, ईडब्ल्यूएस के लिए 7, ओबीसी के लिए 14, एससी के लिए 20 और एसटी के लिए 0 वेकेंसी है।

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है? 

punjab and sind bank apprentice salary

पंजाब एंड सिंध बैंक के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए 16 अक्टूबर 2024 को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया था और उसी दिन से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की अपरेंटिस भर्ती के लिए 31 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: UPPSC ने कई विभागों में निकाली वेकेंसी, 45 साल के उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन…जानें प्रकिया

 पंजाब एंड सिंध अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए जरूरी योग्यता

  • पंजाब एंड सिंध बैंक के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता की शर्तों को पूरा करना होगा, जिसमें से सबसे पहला उम्र सीमा है। 

  • अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 साल होनी चाहिए, वहीं ऊपरी आयु 28 साल तय की गई है। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग के लिए छूट का सरकारी नियमों के अनुसार प्रावधान है। 

  • अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। इसी के  साथ राज्य क्षेत्र की स्थानीय भाषा भी आनी चाहिए। 

  • उम्मीदवार को ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ 8वीं/10वीं/12वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा।

 पंजाब एंड सिंध अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • पंजाब एंड सिंध बैंक के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं और सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। 
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती सेक्शन पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन करें का लिंक सर्च करें। 
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर जाने के बाद अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने लॉगिन डिटेल्स को जरूर चेक करें। 
  • अब मेन डैशबोर्ड में लॉगिन करें और सभी जरूरी डिटेल्स को भरें। 
  • नाम, एजुकेशन, एड्रेस आदि सभी जानकारी भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 
  • डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद सभी जानकारी को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें। 
  • सब्मिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट फ्यूचर रेफरेंस के लिए जरूर लें। ध्यान रहे कि फॉर्म तब ही जमा होगा, जब आप फीस जमा कर देंगे।

कितनी है एप्लीकेशन फीस? 

punjab and sind bank online application

पंजाब एंड सिंध बैंक अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस रखी गई है। अनरिजर्व, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी को 200 रुपये आवेदन फीस प्लस 18 परसेंट टैक्स जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्लूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस प्लस 18 परसेंट टैक्स जमा करना होगा।

इसे भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए निकली वेकेंसी, बिना लिखित परीक्षा के होगा सेलेक्शन...जानें एप्लीकेशन का प्रोसेस

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

पंजाब एंड सिंध बैंक अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान  9 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर मिलेगा। बता दें, बैंक का अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम 12 महीने यानी साल भर का है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।