EPF, PPF और NPS: इंवेस्ट करने से पहले जान लें आपके लिए क्या है ज्यादा सही?
-1770112376331.webp)
जब व्यक्ति रिटायरमेंट की प्लानिंग करते हैं तो उनके मन में ये सवाल उठता है कि अपना पैसा कहां लगाया जा सकता है? बता दें कि अपने देश में EPF (कर्मचारी भविष्य निधि), PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) और NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) इंवेस्ट के तीन सबसे फेमस ऑप्शंस हैं। हालांकि, ये तीनों ही न केवल सेफ हैं बल्कि सरकारी योजनाओं से जुड़े भी हैं, लेकिन इनके रिटर्न, टैक्स लाभ और मैच्योरिटी के नियम काफी अलग हैं। ऐसे में इन तीनों में किसमें इंवेस्ट करें, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि EPF, PPF और NPS में से कहां इंवेस्ट करें। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF - Employee Provident Fund)
ये केवल नौकरी करने वालों के लिए है। अगर आप किसी जगह नौकरी करते हैं, तो आपकी सैलरी का एक हिस्सा ईपीएफ में जाता है। ऐसे में इसका इंटरेस्ट लगभग 8.15% - 8.25% है, जो काफी अच्छा है।

वहीं अगर टैक्स की बात करें तो यह EEE यानि Exempt-Exempt-Exempt की श्रेणी में गिना जाता आता है, यानी इंवेस्ट, इंटरेस्ट और मैच्योरिटी तीनों टैक्स फ्री हैं। ऐसे में ये उन लोगों के लिए है, जो जरूरी बचत के साथ रिटायरमेंट पर एक साथ ज्यादा अमाउंट में पैसा चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें - Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेटों में उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF - Public Provident Fund)
पीपीएफ एक ऐसी योजना है, जिसे कोई भी भारतीय नागरिक चाहे वह नौकरी करता हो या बिजनेसमैन हो, इसे खोल सकता है। बता दें कि इसकी ब्याज दर की बात करें तो सरकार हर तीन महीने में ये तय करती है, जो वर्तमान में 7.1% है। यह पूरी तरह सेफ और गारंटीड रिटर्न देता है। ये उन लोगों के लिए जो जोखिम लेना पसंद नहीं करते हैं और टैक्स बचाना पसंद करते हैं, साथ ही लंबे समय के लिए सेफ फंड बनाना चाहते हैं।
-1770112533918.jpg)
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS - National Pension System)
नेशनल पेंशन सिस्टम एक मार्केट-लिंक्ड रिटायरमेंट स्कीम के रूम में होती है। इसमें आपका पैसा इक्विटी यानि शेयर बाजार और डेट यानि बॉन्ड में इंवेस्ट किया जाता है। बता दें कि रिटर्न बाजार पर आधारित होता है, ऐसे में लंबे समय में इसमें 9% से 12% तक का रिटर्न आपको मिल सकता है। आपको पता होना चाहिए कि रिटायरमेंट के समय आप 60% पैसा भी एक साथ निकाल सकती हैं, जबकि 40 फीसदी हिस्सा एन्युटी में डालना होता है, जिससे आपको जिंदगी भर हर महीने पेंशन मिलती है।
इसे भी पढ़ें - Budget 2026: सस्ता कर्ज और कम टैक्स का सपना टूटा, बजट 2026 के बाद आम आदमी बोला- 'फिर हाथ लगी निराशा'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।