Internet Media Manager की बढ़ रही है डिमांड, फ्रेशर्स भी कमा सकते हैं लाखों; योग्यता के साथ जानें प्रोफेशन से जुड़ी अन्य बातें

इंटरनेट लोगों के सोच को बदल रहा है। उनकी खरीदारी के तरीके, वे क्या पढऩा चाहते हैं, क्या देखना चाहते हैं, उन सबको बदल रहा है। यहीं से शुरू होती है इंटरनेट मीडिया मैनेजर्स की भूमिका यानी जो व्यक्ति अपने प्रभावशाली लेखन एवं रचनात्मकता से इंटरनेट मीडिया के लिए कंटेंट तैयार कर सकता हो, जिससे किसी कंपनी, व्यक्ति, संगठन या संस्थान की सकारात्मक छवि गढ़ी जा सकती हो, वह एक सफल इंटरनेट मीडिया मैनेजर के रूप में अपने करियर को नई ऊंचाइयां दे सकता है।डिजिटल क्रांति के बाद से ऐसे पेशेवरों की मांग बढ़ती जा रही है। तमाम इंडस्ट्रीज़, बिज़नेस घराने, स्टार्टअप्स और यहां तक कि राजनीतिक दल भी इंटरनेट मीडिया मैनेजर्स की सेवाएं ले रहे हैं।
बुनियादी कौशल

यह एक चुनौतीपूर्ण जॉब है, जिसमें क्रिएटिविटी के साथ-साथ सशक्त एवं धारदार लेखन कला से युक्त होना ज़रूरी है। इंटरनेट मीडिया के ट्रेंड्स से अपडेट रहना फायदेमंद होगा। डाटा पर पैनी नज़र रखनी होगी, जिससे पता चल सके कि कंटेंट से अपेक्षित प्रभाव पड़ रहा है या नहीं?

शैक्षिक योग्यता
इंटरनेट मीडिया मैनेजर बनने के लिए किसी विशेष शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। फिर भी स्नातक करना अच्छा रहेगा, क्योंकि कंपनियां आमतौर पर ग्रेजुएट्स को प्राथमिकता देती हैं।
हां, अगर आपके पास मीडिया तथा कम्युनिकेशन, पब्लिक रिलेशन, डिजिटल मार्केटिंग, बिज़नेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग आदि की डिग्री होगी, तो उससे इस पेशे में आगे बढऩे में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- महीने में करना चाहते हैं लाखों की कमाई? तो इस तरह बनें एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियर
संभावनाएं

मार्केट में जिस तरह की प्रतिस्पर्धा है, उसे देखते हुए तमाम क्षेत्रों की छोटी-बड़ी कंपनियां और संस्थान कुशल इंटरनेट मीडिया मैनेजर्स की तलाश कर रही हैं, जहां इंटरनेट मीडिया मैनेजर, कंटेंट मार्केटिंग, इंटरनेट मीडिया कंसल्टेंट आदि भूमिकाओं में काम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पॉडकास्टिंग में करियर शुरू करने से पहले जान लें ये चार टिप्स, मिलेगी अपार सफलता
ऑनलाइन बिज़नेस से बढ़ रही मांग
वैश्विक महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन के बाद से कमोबेश हर क्षेत्र का बिजनेस डिजि़टल मोड पर जा रहा है और इंटरनेट मीडिया मार्केटिंग की ज़रूरत तेज़ी से महसूस की जा रही है। इससे इंटरनेट मीडिया मैनेजर्स की मांग में भी बढ़ोत्तरी हुई है। कोई भी स्किल्ड फ्रेशर यहां शुरुआत में ही तीन से चार लाख रुपये सालाना कमा सकता है। चाहे तो फ्रीलांसिंग भी कर सकता है।
प्रमुख संस्थान
- एनआइआइटी, दिल्ली www.niit.com
- दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली www.du.ac.in
- एनएमआइएमएस, मुंबई https://nmims.edu
- क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु www.christuniversity.in
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnipik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।