एयरफोर्स की तरफ से निकाली गई अग्निवीर भर्ती, इस तारीख से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर की नई भर्ती का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस पदों पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 8 जुलाई से 28 जुलाई, 2024 तक किए जाएंगे। बता दें कि इन पदों पर महिला और पुरुष दोनों लोग आवेदन कर सकते हैं। अगर आप वायुसेना में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो एयरफोर्स के ऑफिशियल साइट agnupathvayu.cadc. in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर पदों पर होने वाली भर्ती की परीक्षा 18 अक्टूबर, 2024 से शुरू की जाएंगी। चलिए बताते हैं कि आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को किन बातों का ध्यान रखना होगा।
कितनी होनी चाहिए अभ्यर्थी की लंबाई
भारतीय वायुसेना द्वारा निकाले गए अग्निवीर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी और महिला अभ्यर्थी की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं पुरुष उम्मीदवार के सीने की चौड़ाई कम से कम 77 सेमी होनी जरूरी है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। परीक्षा क्लियर के बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास करना करना होगा। वायुसेना में भविष्य बनाने के लिए इन सभी स्टेप को पास करना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- बिहार हेड टीचर की निकली बंपर भर्ती, अप्लाई करने के साथ जानें कब होगा एग्जाम
अभ्यर्थियों की उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 03 जुलाई, 2024 और 3 जनवरी, 2008 के बीच होना चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार सेलेक्शन प्रोसेस को पास कर लेता है लेकिन उसकी उम्र इस तारीख के अनुसार नहीं है तो उसका चयन नहीं किया जाएगा।
क्या होनी चाहिए अग्निवीर बनने के लिए शैक्षिक योग्यता
विज्ञान विषय से पास होने वाले उम्मीदवारों को गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी के साथ 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसद अंक होने जरूरी है। वहीं इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक के लिए 50 प्रतिशत पाना जरूरी है। फिजिक्स व मैथ्स जैसे नॉन वोकेशनल सब्जेक्ट के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स भी होना चाहिए।
मैरिड लोग नहीं कर सकते आवेदन
भारतीय वायुसेना अग्निवीर पदों के लिए केवल अविवाहित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि अविवाहित अग्निवीर ही एयरमैन लिए नियमित कैडर में चयन के योग्य मान्य होंगे।
इसे भी पढ़ें- बनारस विश्वविद्यालय से कर सकते हैं फ्री में ये 15 कोर्स, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik,Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।