Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

कैसे बनाएं फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर?

फिल्म में करियर बनाने का सपना कई लोगों का होता है। अगर आप भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आपको कुछ जानकारी जरूर होनी चाहिए।   
Updated:- 2023-04-03, 12:30 IST
image

कई लोगों का फिल्म देखना पसंद होता है तो वहीं कुछ लोग यह चाहते हैं कि वह भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बना पाएं। आप आसानी से इस ग्लैमर्स इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको यह डिसाइड करना चाहिए कि आप फिल्म इंडस्ट्री में किस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इसके बाद आप धीरे-धीरे उस फील्ड में काम को सीख कर अपना करियर बना सकती हैं। 

इन कोर्स में करें अप्लाई

tips to make your career in film industry

  • एक्टिंग कोर्स
  • फिल्म निर्देशक कोर्स 
  • फिल्म प्रोडक्शन कोर्स 
  • सॉउंड रिकॉर्डिंग एंड इंजीनियरिंग
  • वीडियो प्रोडक्शन
  • विजुअल कम्युनिकेशन
  • सिनेमेटोग्राफी 
  • लाइटनिंग एंड कैमरा 
  • वॉइस ओवर आर्टिस्ट
  • कला निर्देशन / सेट डिजाइनिंग

आप जिस भी फील्ड में कोर्स करती हैं उसमें आपको के विषय बारे में बेहतर तरह से बताया जाता है और आप कोर्स करने के बाद किसी टीवी शो या फिर फिल्म में इंटर्नशिप कर सकती हैं।(जानिए प्राइमरी स्कूल की टीचर बनने के लिए किन स्किल्स की होती है जरूरत)

फिल्म इंडस्ट्री में हर कोर्स की फीस अलग-अलग होती है। आपको बता दें कि यह फीस लगभग 80,000 रुपये से लेकर 1, 50,000 रुपये प्रतिवर्ष तक होती है। इन पाठ्यक्रमों की समय अवधि 6 माह से दो वर्ष तक की होती है। 

किस कॉलेज से करें पढ़ाई? 

अगर आप इन कोर्स को करना चाहती हैं तो आप इन कॉलेज में अप्लाई कर सकती हैं। 

  • फिल्म इंस्टीट्यूट, पुणे
  • नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली
  • सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट, कोलकाता
  • दिल्ली फिल्म इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
  • एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन, नोएडा
  • सुभाष घई की व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल
  • अनुपम खेर की एक्टर प्रिपेयर्स इंस्टीट्यूट

इनके अलावा भी तमाम तरह के कोर्स फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए संचालित किए जाते हैं। आपको जिस भी सेक्टर में रुचि हो उसमें एडमिशन ले सकती हैं। अगर इंटर्नशिप के दौरान आपने अच्छा परफॉर्म करती हैं तो आपको इस दौरान जॉब ऑफर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-नौकरी के साथ करनी है पढ़ाई तो इन टिप्स को करें फॉलो

अगर एक्टिंग में है इंटरेस्ट

अगर आप फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं तो आपको एक्टिंग कोर्स पूरा करना होगा। इस कोर्स को अगर आप किसी अच्छे कॉलेज से करती हैं तो वह आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि वहां पर आप प्रैक्टिकली चीजों को समझ पाएंगी और अच्छे कॉलेज या फिल्म इंस्टीट्यूट में आपको फिल्में या शो भी ऑफर किए जाते हैं।

जिसमें आप काम कर सकती हैं और अपनी एक्टिंग की स्किल्स को बेहतर बना सकती हैं। इस फील्ड में आपके पास जितना ज्यादा एक्सपीरियंस होगा आपका करियर उतना बेहतर होने की संभावना होती है। 

इसे भी पढ़ें-एक साथ दो इंटरव्यू में हो गई हैं क्लीयर, तो एक जॉब को इस तरह करें सेलेक्ट

इस तरह से आप फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकती हैं।  उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।