Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:30 PM IST

Favorites Feature: वॉट्सऐप वीडियो कॉल करने के लिए नहीं सर्च करना पड़ेगा नंबर, बस एक बार कर लें यह काम

How to use Favorites Feature: वर्तमान में वॉट्सऐप का इस्तेमाल हम सभी प्रोफेशनल काम से लेकर पर्सनल इस्तेमाल के लिए करते हैं। इसकी मदद से न केवल चैट कर सकते हैं बल्कि कॉल से लेकर फोटो, वीडियो और फाइल्स भेजने के लिए करते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने खास दोस्त, परिवार वालों के पास बिना नंबर सर्च किए ही कॉल कर सकती हैं।
Updated:- 2024-10-14, 17:08 IST
image

Whatsapp Hacks: टेक्नोलॉजी के बदलते दौर में पहले जहां एक-दूसरे से बात करने या देखने के लिए कई दिनों तक का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन वॉट्सऐप की मदद से अब न केवल हम लोग कुछ ही सेकंड में बातचीत कर सकते हैं। बल्कि एक-दूसरे को विजुअल देख भी सकते हैं। हम सभी अपने परिवार के सदस्यों से बात करने के लिए बिजी शेड्यूल से समय निकालते हैं।

कई बार कम समय होने के साथ ही नंबर सर्च करने की वजह से बात नहीं कर पाते हैं। लेकिन आपको बता दें, वॉट्सऐप समय-समय पर नए-नए फीचर अपडेट करता रहता है ताकि वह यूजर्स के काम को आसान बना सके। इस लेख में आज हम आपको वॉट्सऐप के एक ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप तुरंत वीडियो या ऑडियो कॉल कर सकती हैं।

बिना नंबर सर्च किए कैसे करें अपने खास को कॉल

How to use Favorites update from WhatsApp

बिना किसी परेशानी के वॉट्सऐप की मदद से एक शहर से लेकर दूसरे देश में बैठे परिवार या दोस्त को मैसेज से लेकर वीडियो-कॉल कर लेते हैं। लेकिन कई बार नंबर सर्च करने को लेकर हम कॉल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप वॉट्सऐप के फेवरेट फीचर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- व्हाट्सएप पर भी देख सकती हैं इंस्टाग्राम रील्स, बस करना होगा यह छोटा-सा काम

कैसे करें Favorites फीचर का इस्तेमाल (How to use Favorites update from WhatsApp)

अगर आप चाहते हैं, कि आपको जब घर वालों की याद आए और आप बिना किसी झंझट के उन्हें तुरंत फोन मिला दें, तो यह फीचर आपकी मदद के लिए है। इसके लिए आपको केवल पांच स्टेप फॉलो करने की जरूरत है। चलिए जानते हैं कैसे करें इसका उपयोग।

How to use Favorites feature for video call

  • फेवरेट फीचर का यूज करने के लिए सबसे पहले वॉट्सऐप ऐप को ओपन करें।
  • अब नीचे दिख रहे कॉल मेन्यू पर जाकर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां पर आपको ऊपर Favorites का ऑप्शन दिख जाएगा।
  • इस पर क्लिक करके आप अपने खास लोगों को सिलेक्ट करें।
  • सेलेक्ट करने के बाद राइट साइड में दिख रहे ग्रीन टिक को क्लिक कर दें।
  • इस प्रोसेस को पूरा करते ही आपके फेवरेट लोगों के कांटेक्ट ऊपर आ जाएंगे।
  • अब आपको मां, पापा, भाई और दोस्तों को कॉल करने के लिए नंबर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें-Whatsapp पर किसने किया ब्लॉक? इन टिप्स से चुटकियों में करें मालूम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik, whatsapp screenshot

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।