12वीं के बाद कई लोग को समझ नहीं आता कि उन्हें आगे क्या करना है। कई छात्र आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो कई छात्र नौकरी करना चाहते हैं। ऐसे में कई छात्र जानना चाहते है कि वह 12वीं के बाद कैसे गूगल में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 12वीं के बाद गूगल में अप्लाई कर सकती हैं।
क्या गूगल में नौकरी मिलना आसान है?
गूगल में इतनी आसानी से नौकरी नहीं मिलती हैं। गूगल में हायरिंग प्रोसेस थोड़ा कठिन है। कई राउंड के इंटरव्यू के बाद ही आपको गूगल में नौकरी मिलती हैं। ऐसे में चलिए जानें गूगल में 12वीं के बाद कैसे मिल सकती हैं नौकरी।
क्या 12वीं पास छात्र को गूगल में नौकरी मिल सकती है?
बता दें कि गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने के लिए आमतौर पर अधिक शिक्षा की जरूरत होती हैं। ऐसे में अगर आप 12वीं के बाद गूगल में नौकरी करने का सोच रहे है तो यह कठिन हो सकता है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त करने के बाद आप चाहे तो गूगल में अप्लाई कर सकती हैं। हालांकि तब भी 12वी करने के बाद आपको गूगल में नौकरी नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको बैचलर की डिग्री लेना चाहिए।
गूगल में नौकरी मिलने का तरीका
हालांकि अगर आपको गूगल में नौकरी चाहिए तो वर्क स्किल्स को आप हाईलाइट करना शुरू कर दें। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको बैचलर के बाद नौकरी मिलने में और भी आसानी होगा। आपको अपने सभी सर्टिफिकेट कोर्स को हाईलाइट करके रिज्यूमे बनाना चाहिए।(नई नौकरी चाहिए तो इस तरह अपडेट करें रिज्यूमे)
इसे जरूर पढ़ें-गूगल के इस फीचर से ऑनलाइन खरीदारी पर कर सकते हैं हजारों की बचत
गूगल कैसे करता है हायर
गूगल अपने एम्प्लॉइज को काफी सावधानी से हायर करता है। गूगल में उन लोगों को ही लिया जाता है जिसे काफी सारा काम आता हो। केवल एक चीज की जानकारी पर आपको गूगल में नौकरी नहीं मिलेगा। कोशिश करें कि इंटरव्यू देने से पहले सभी तैयारी कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- बिना एक्सपीरियंस के भी इन टिप्स की मदद से पा सकते हैं नौकरी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों