Google के पास आपके बारे में क्या-क्या है? अभी करें चेक और सिर्फ 2 मिनट में डिलीट

Google Account History Clear Tips: गूगल पर आपको Clear Browsing Data का ऑप्शन मिलता है, जहां से आप अपनी सर्चिंग हिस्ट्री क्लियर कर पाती हैं, लेकिन कई लोग हैं, जो इसे कैसे यज करना है, उसका प्रोसेस नहीं पता होता। ऐसे में अगर आपका फोन किसी के हाथ में जाएगा, तो वह आपकी पूरी सर्च हिस्ट्री देख सकता है। आप क्या सर्च करते हैं, कहां जाते हैं या क्या डाउनलोड करते हैं, यह सब जानकारी उसे पता चल जाती है। इसलिए, गूगल यूजर्स को अपनी सर्च हिस्ट्री डिलीट करने का ऑप्शन देता है।
कैसे चेक करें Google के पास आपका क्या डेटा है? (How to Check My Google Data)
- इसके लिए आपको अपने फोन के ब्राउजर में जाना है।
- यहां आपको अब तक की सारी एक्ट्वीटी नजर आ जाएगी।
- इसमें YouTube सर्च, लोकेशन, ब्राउजिंग, आपने क्या डाउनलोड किया है, क्या सर्च किया है और किन वेबसाइट पर गए हैं जैसी सभी चीजें आपको मिल जाएगी।
Google से कैसे डिलीट करें डेटा
- इसके लिए सबसे पहले आपको Google पर अपना अकाउंट लॉगइन करना होगा।
- मेल आईडी से आप गूगल अकाउंट खोल सकती हैं।
- यहां आपको My Activity Page पर जाना होगा।
- myactivity.google.com पर आपको अपनी सारी डिटेल्स दिख जाएंगी।
- इसके अलावा यहां Delete Activity By का ऑप्शन भी मिलेगा।
- आपको यहां ऑप्शन मिलेगा कि आप कितने घंटे और कितने दिन का डाटा डिलीट कर सकती हैं।
- Last hour में पिछले 1 घंटे का डेटा हटा सकती हैं।
- Last day में पिछले 1 दिन का डेटा हटा पाएंगी।
- All time के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आप अपना सारा डेटा हटा सकती हैं।
- Custom range का ऑप्शन भी यहां दिया जाता है।
- इसमें आप जिस विकल्प को चाहें, उसे सेलेक्ट करें और Delete करें, इससे आप अपने द्वारा सिलेक्ट किए गए डेटा को ही डिलीट कर पाती हैं।
- गूगल पर मिलने वाली सुविधाएं आपके प्राइवेसी को मजबूत बनाती है।
इसे भी पढ़ें- Google Map पर सेव कर सकते हैं अपने फेवरेट प्लेस, यहां जानें प्रोसेस
Google से अपने आप डेटा डिलीट कैसे करें?
- इसके लिए आप Auto-Delete का ऑप्शन चुन सकती हैं।
- इसमें आपको यह ऑप्शन दिया जाता है कि आप कितने महीने में अपने आप Auto-Delete का ऑप्शन चाहती हैं।
- हर 3 महीने, 18 महीने या 36 महीने का ऑप्शन आपको दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Google Map पर क्या आप भी करते हैं आंख बंद करके भरोसा? जानें नेविगेशन के लिए यह कहां-कहां से जुटाता है जानकारी
Google लोकेशन हिस्ट्री कैसे डिलीट करें?
- इसके लिए आप आपको https://maps.google.com/timeline पर जाना होगा।
- यहां आप तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Delete all Location History का ऑप्शन चुनें।
- यहां भी Auto-delete का विकल्प मिलेगा ताकि भविष्य में आपका लोकेशन डेटा अपने आप हट जाए।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, google.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।