Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

AC की गैस खत्म हुई है या फिर फिल्टर के कारण नहीं कर रहा ठंडा, इन स्मार्ट ट्रिक से मिनटों में चलेगा पता...मैकेनिक को बुलाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

How Do I Know If My AC Gas Is Empty: क्या आपका एसी भी कूलिंग नहीं कर रहा है। हो सकता है आपके एसी की गैस खत्म हो रही हो। ऐसे में आप घर पर खुद ही कुछ टिप्स की मदद से पता लगा सकते हैं कि आखिर एसी कूलिंग क्यों नहीं कर रहा है? 
Updated:- 2025-03-27, 13:00 IST
How Do I Know If My AC Gas Is Empty

Why My AC Is Not Cooling Properly: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। मार्च के महीने में ही ऐसी गर्मी है कि लोग अभी से कूलर, पंखे और एसी चलाने को मजबूर हो चुके हैं। बहुत से लोग सीजन बदलते ही अपने एसी की सर्विसिंग करवाने लगते हैं। सर्विसिंग के लिए मैकेनिक को बुलाकर अच्छा खासा पैसा खर्च करना पड़ता है और पता चलता है कि एसी की गैस ही खत्म हो चुकी है। 

कई बार तो एसी की सर्विसिंग करवाने के बाद भी एसी कूलिंग नहीं कर पाता। ऐसे में अब आपको बार-बार हर काम के लिए मैकेनिक को नहीं बुलाना होगा। कुछ आसान स्मार्ट ट्रिक की मदद से आप घर पर खुद से ही पता लगा सकते हैं कि आपका एसी कूलिंग क्यों नहीं कर रहा है? क्या एसी की गैस खत्म हो गई है या फिर फिल्टर की वजह ठंडक नहीं आ रही है? कुछ आसान ट्रिक्स से आप इन बातों का पता लगा सकते हैं? आइए जानें, एसी सही से कूलिंग क्यों नहीं कर रहा?

यह भी देखें- AC Cleaning Tips: घर पर मुफ्त में हो जाएगी AC की सर्विसिंग, यहां जानें बिना मेहनत के सफाई का तरीका

एयर फिल्टर करें चेक

check air filter

लगातार इस्तेमाल से एसी के एयर फिल्टर गंदे हो जाते हैं। गंदगी से एयरफ्लो कम हो जाता है। इससे कमरा ठंडा नहीं हो पाता और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में इसे आप एक कॉटन के कपड़े की मदद से खुद भी साफ कर सकते हैं। इसे आप पानी स्प्रे करके भी साफ कर सकते हैं। अगर इसकी कंडीशन ज्यादा खराब है, तो इसे बदलवा लें।

AC गैस की जांच कैसे करें?

एसी अगर कूलिंग नहीं कर रहा है, तो इसके पीछे एक कारण गैस की कमी भी हो सकती है। अगर आपका एसी कंप्रेसर ज्यादा देर में ऑन और ऑफ हो रहा है, तो इसका मतलब है कि एसी की गैस खत्म हो चुकी है। 

कंडेनसर कॉइल्स साफ करें

clean the condenser coils

कंडेनसर कॉइल एसी के बाहरी हिस्से में लगा होता है। यह बाहर होता है, इसी कारण इसमें गंदगी ज्यादा फस जाती है। अगर इसमें गंदगी दिखे, तो कॉइल्स को मुलायम ब्रश की मदद से क्लीन कर लें। इस पर आप हल्का पानी स्प्रे करके भी उसे साफ कर सकते हैं। 

एसी मोटर चेक करें

check ac motor

अक्सर बिजली के ऊपर-नीचे होने से मोटर खराब हो जाती है। इससे कूलिंग पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर एसी की मोटर खराब हो रही है, तो आपको टेक्नीशियन को बुलाकर उसे सही करवाना होगा। 

यह भी देखें- Cooling Tips: भीषण गर्मी में AC की तरह काम करेगा कूलर, ठंडी हवा पाने के लिए करें ये काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।