FMGE MBBS December 2024:फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें फीस प्रोसेस और एडमिशन से जुड़ी डिटेल्स

FMGE December 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा, FMGE के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 28 अक्टूबर, 2024 से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवारों ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर आखिरी तारीख यानी 18 नवंबर, 2024 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) भारतीय नागरिकों या ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण लाइसेंसिंग परीक्षा है, जिन्होंने किसी विदेशी चिकित्सा संस्थान से अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी कर ली है और अब भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने के इच्छुक हैं।
इसे भी पढ़ें- NEET Sample Paper: नीट 2025 मेडिकल एग्जाम के लिए करने जा रही हैं तैयारी, ऐसे डाउनलोड करें सैंपल टेस्ट पेपर
एफएमजीई दिसंबर 2024 महत्वपूर्ण तिथियां (FMGE December 2024)

| एफएमजीई दिसंबर 2024 | डेट |
FMGE पंजीकरण शुरू |
|
| FMGE पंजीकरण समाप्त | 18 नवंबर, 2024 |
| FMGE 2024 दिसंबर परीक्षा तिथि | 12 जनवरी, 2025 |
| एफएमजीई दिसंबर 2024 परिणाम डेट | 12 फरवरी, 2025 |
FMGE दिसंबर 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अपने दस्तावेजों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप फॉरेन में जाकर मेडिकल कोर्स के लिए आवेदन करने का सोच रही हैं, तो नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। साथ ही आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज स्कैन करके अपने पास रखने होंगे-
- मोबाइल नंबर
- वैध ईमेल आईडी
- राष्ट्रीयता विवरण
- वैलिड पहचान प्रमाण
- कक्षा 12 का रिजल्ट
- एमबीबीएस योग्यता विवरण
- भुगतान के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग विवरण
- पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां
एफएमजीई दिसंबर 2024 के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

- एफएमजीई दिसंबर 2024 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद यहां उपलब्ध FMGE दिसंबर 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां से पंजीकरण पूरा करने के बाद लॉगिन करें।
- इसके बाद यहां दिख रहे आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी को अंकित करें।
- अब मांगे गए दस्तावेज को अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें।
- शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म जमा कर उसका प्रिंटआउट लें।
इसे भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: 10वीं-12वीं के किस विषय में कितने नंबर का है प्रैक्टिकल? यहां देखें लिस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।