Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:26 AM IST

ChatGPT का मुकाबला करने आ गया दुनिया का पहला वॉयस असिस्टेंट Moshi, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल?

Voice Assistant AI Moshi: मोशी एक नया एआई वॉयस असिस्टेंट है, जिसे फ्रांसीसी AI कंपनी Kyutai ने बनाया है। यह रियल टाइम में भी लोगों से बात कर सकता है। आइए इसकी खासियत को जान लेते हैं।
Updated:- 2024-07-12, 16:50 IST
image

AI Chatbot Moshi: एआई यानी आर्टिफिशियल एजेंसी आज के समय में काफी तेजी से दुनियाभर में बढ़ रहा है। अभी तक हमलोग सिर्फ फिल्मों वर्चुअल असिस्टेंट और एआई को देखते थे, पर अब एआई चैटबॉट वास्तव में इंसानों के बीच तेजी से अपनी जगह बना रहा है। 

टेक्नोलॉजी इतनी तेज हो गई है कि एक के बाद एक नए-नए चैटबॉट आ रहे हैं। लोगों के मैसेज के जरिये सवालों का जवाब देने वाला एक ChatGPT तो हमारे बीच थी, पर अब इसे टक्कर देने के लिए दुनिया में एक और चैटबॉट Moshi ने कदम रख दिया है। इसकी खास बात यह है कि ये लोगों से रियल टाइम में बात कर सकती है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि यह कैसे काम करेगा।

Moshi कैसे देगा सवालों का जवाब

Moshi एक एआई वॉयस असिस्टेंट है, जिसे फ्रांसीसी AI कंपनी Kyutai ने बनाया है। जानकारी के मुताबिक, यह लोगों से रियल टाइम में बात करने की क्षमता रखता है। मोशी को ऐसे डिजाइन किया गया है कि जब भी वो इंसानों से बात करेगा तो सामने वाले को लगेगा कि वह किसी एआई से नहीं, ब्लकि अपने जैसे ही किसी इंसान से बात कर रहा है। यही कारण है कि यह ChatGPT ही नहीं बाकी सभी एआई चेटबॉट में भी सबसे बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें- AI में बनाना चाहती हैं करियर, नोट कर लें सारी डिटेल्स

कैसे कर सकते हैं Moshi का इस्तेमाल?

chatbot moshi

  • Moshi का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को us.moshi.chat पर जाना है। 
  • साइट ओपन करने के बाद आपको एक ब्लैक स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा, इसे नीचे स्क्रॉल करके एक बॉक्स में अपना ईमेल एंटर करें।
  • फिर नीचे दिए जॉइन क्यू ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, स्क्रीन के बाईं ओर एक स्पीकर दिखेगा, आप जैसे ही कुछ बोलेंगे तो यह जलेगा।
  • वहीं, इसके दाईं ओर एक बॉक्स होगा, जहां Moshi के जवाब शो होंगे।
  • इस तरह यूजर्स Moshi से 5 मिनट तक बात कर सकते हैं।
  • अगर समय खत्म होने के बाद आप Moshi से किसी और टॉपिक पर भी बात करना चाहते हैं, तो स्टार्ट ओवर पर क्लिक कर सकते हैं।
  • फिलहाल यूजर्स इस नए एआई वॉयस असिस्टेंट को फ्री में यूज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Miss AI कंपटीशन में टॉप 10 में रही इंडिया की Zara Shatavari, लेकिन Kenza Layli के सिर पर सजा ताज

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Herzindagi, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।