Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:10 AM IST

नौकरी की तलाश कर रहे बच्चे बन सकते हैं ट्रैवल ब्लॉगर्स, बस ध्यान रखें ये बातें

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। लगभग हर घर में एक स्मार्ट फोन तो जरूर ही होता है। आजकल के बच्चे अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया पर ही गुजारते हैं। 
Updated:- 2024-06-06, 16:04 IST
image

भारत में आज भी ऐसे कई माता-पिता है, जो पैसों की कमी की वजह से अपने बच्चों को पढ़ाई नहीं करवा पाते। कई बच्चे ऐसे भी हैं, जो आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से 10वीं और 12वीं के बाद ही नौकरी की तलाश करने लगते हैं। लेकिन आजकल अधिकतर अच्छे संस्थान ग्रेजुएट बच्चों को नौकरी पर रखने लगे हैं।

अगर बच्चों ने 10वीं और 12वीं  की पढ़ाई के बाद कोई स्पेशल कोर्स भी नहीं किया है, तो उनके लिए नौकरी ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे बच्चे जिन्हें नौकरी की तलाश है और उन्हें बार-बार इंटरव्यू में रिजेक्शन मिल रहा है, वह ट्रैवल ब्लॉगर्स बन सकते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया से आज के समय में लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसमें आप कम समय में पैसे कमाने लगेंगे। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी की डाट नहीं खानी पड़ेगी। आप बिना किसी बर्डन के ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं। 

नए ट्रैवल ब्लॉगर्स इन बातों का रखें ध्यान

How to Start a Travel Blog

अगर आप ट्रैवल ब्लॉगर बनने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको एक स्मार्ट फोन की जरूरत होगी।  इसके लिए जरूरी नहीं है कि आपके पास महंगा फोन ही होना चाहिए। आप किसी भी स्मार्ट फोन की मदद से अपना सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल कर सकते हैं। 

अपने सोशल मीडिया पेज का यूनिक नाम रखें

अगर आपके अकाउंट का नाम यूनिक होगा, तो लोग आपके सोशल मीडिया पेज को खोल कर जरूर देखेंगे। 

इसे भी पढ़ें- नए Travel Blogger के लिए बेस्ट है भारत के ये लोकेशन, पहली ही वीडियो पर आ जाएंगे लाखों व्यूज

 

घूमने पर खर्च न करें ज्यादा पैसे

travel

नए ट्रैवल ब्लॉगर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह घूमने-फिरने पर ज्यादा खर्च न करें। वह अपने ही शहर में रहकर सुंदर जगहों पर वीडियो बना सकते हैं। धीरे-धीरे जब आपके पेज ग्रो करने लगेगा और जब सोशल मीडिया के सभी क्राइटेरिया पूरे हो जाएंगे, तो आपको पैसे मिलने लगेंगे। इसके पास आप उन पैसों से अपने शहर से बाहर जाकर वीडियो बना सकते हैं। भारत में घूमने के लिए अच्छी जगहें बहुत सारी है, जो आपकी वीडियो को लाखों व्यूज दिलाएंगी। 

हर दिन अपलोड करें वीडियो

अक्सर कई नए ट्रैवल ब्लॉगर्स कुछ दिन वीडियो अपलोड करने के बाद व्यूज नहीं आने पर हार मान लेते हैं। वह वीडियो डालना बंद कर देते हैं। ऐसा करने पर पेज डाउन हो जाता है। इसलिए हर दिन अपने सोशल मीडिया पेज पर वीडियो डालें। 

इसे भी पढ़ें- ट्रैवल ब्लॉगर बनकर कमाएं पैसा, कम बजट में घूम आए दिल्ली की ये 3 जगह

संयम रखें

Start a Travel Blog

शुरुआत में हो सकता है कि आपकी वीडियो पर व्यूज न आए। ऐसा होने पर कई लोग वीडियो बनाना छोड़ देते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आपको संयम रखना होगा। साथ ही, आपको अपनी वीडियो में यूनिक चीजें करनी होंगी, जिससे लोग आकर्षित हो। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।