क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक रेस्टोरेंट ऐसा भी है जहां पर खाने से ज्यादा वहां के waiter मशहूर हैं। ये कोई आम waiter नहीं हैं बल्कि ये दुनिया के सबसे नायाब waiter हैं। हम बात कर रहे हैं जापान के Kayabukiya Tavern रेस्टोरेंट की। इस वीडियो में आप देख सकती हैं कि यहां पर आपसे खाने का ऑर्डर लेने के लिए कौन आ रहा है। जापान के इस रेस्टोरेंट में यहां के लोग यहां के खाने से ज्यादा यहां के waiter को देखकर एंटरटेन होते हैं। क्योंकि ये waiter कोई आम आदमी या कोई खूबसूरत लड़की नहीं बल्कि बंदर है। जी हां इंसान के पूर्वज कहे जाने वाले बंदर जिन्हें अंग्रेजी में monkey कहते हैं ये यहां पर मेहमानों को खाना परोसते हैं। और सिर्फ खाना ही नहीं परोसरते बल्कि वो उन्हें menu कार्ड देते हैं और उनका ऑर्डर लेते हैं।
बंदर परोसते हैं खाना
इस रेस्टोरेंट में काम करने के लिए बंदरों को एक खास ट्रेनिंग दी गई है। ये इस रेस्टोरेंट में आए मेहमानों को सबसे पहले ऑर्डर देने के लिए menu card देते हैं। फिर गेस्ट जिस खाने के सामान के बारे में इन्हें बताते हैं ये किचन से वो ऑर्डर लाकर उनके हाथों में या फिर उनकी टेबल पर सर्व करते हैं। खाने के साथ अगर आपको मस्ती भी करनी है तो जापान का ये कयातुकिया टावर्न रेस्टोरेंट आपको एक अनोखा अनुभव देगा।
Read more: Restaurant hacks: रेस्टोरेंट में कम पैसे में चाहिए ज्यादा फायदा तो अजमाएं ये 7 tips
बंदरों को मिली है खास ट्रेनिंग
ये रेस्टोरेंट जापान की राजधानी टोकियो में है। ये बात तो सब जानते हैं कि जापान में जानवरों पर अत्याचार के लिए सख्त कानून बने हुए हैं इसलिए ये बंदर यहां पर अपनी मर्जी से यहां फिर रेस्टोरेंट मालिक की मन मर्जी से काम नहीं करते बल्कि Kayabukiya Tavern रेस्टोरेंट के मालिक ने रेस्टोरेंट में बंदरों से काम करवाने के लिए सरकार से खास अनुमति ली है। बंदरों को सीधा रेस्टोरेंट में काम के लिए नहीं रखा जाता बल्कि इन्हें भी ठीक वैसे ही पहले ट्रेनिंग दी जाती है जिस तरह से किसी आम waiter को रेस्टोरेंट में काम करने से पहले काम सीखाया जाता है। बस बंदरों को ट्रेनिंग देने का तरीका थोड़ा अलग है। लेकिन जिस तरह से दुनियाभर में 8-10 घंटो तक आम इंसान से काम करवाया जाता है इस रेस्टोरेंट में बंदरों से सिर्फ 2 घंटे ही काम करवाया जाता है और इनको सैलेरी के रूप में पैसे नहीं बल्कि सोयाबीन चिप्स दिए जाते हैं।
वैसे आपको ये भी बता दें कि बंदर यहां पर सिर्फ आपको खाना ही नहीं खिलाते बल्कि ये आपका मनोरंजन करने के लिए यहां करतब भी करके दिखाते हैं। रेस्टोरेंट में खाना खाने आए लोग बंदरों के साथ अच्छा समय बिताते हैं अच्छा खाना खाते हैं और एक बार यहां आने के बाद वो दोबारा भी यहां आते हैं।
Credits
Producer: Rohit Chavan
Video Editor: Anand Sarpate