herzindagi

सास का दिल जीतना है तो बहू सीख लें ये वाला खाना बनाना

लड़कियां शादी के बाद ससुराल जाने से पहले ना जाने क्या-क्या सोचती हैं कि उनका पति और ससुराल वाले कैसे होंगें... वो उन्हें खुश रख पाएगी या नहीं, क्या वो जाने अनजाने में कोई गलती तो नहीं कर बैठेगी और अगर ऐसा हुआ तो फिर क्या होगा, लेकिन आपके इन सब सवालों के जवाब हमारे पास हैं अगर अपने ससुराल में सासू मां से लेकर पति और मेहमानों से लेकर पति के दोस्तों तक को impress करना चाहती हैं तो आप कुछ selected food बनाना सीख लें। आपके हाथों का स्वाद ससुराल में आपके सभी रिश्तों में मिठास भर सकता है। अगर आपको ये नहीं पता कि ससुराल में सबको खुश करने के लिए आपको क्या पकाना आना चाहिए तो हम आपतो ये बता रहे हैं। गिनती की 8-9 चीज़ें बस आप बनाना सीख लीजिए फिर आपकी शादीशुदा ज़िंदगी में स्वाद का हर तड़का आसानी से लग जाएगा और उसकी खुशबू यानि आपके रिश्तों की महक हर किसी के पास खुद-ब-खुद ही पहुंच जाएगी। <div>&nbsp;</div>

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 22 Mar 2018, 14:03 IST

ससुराल वाला ब्रेकफास्ट

Create Image : Photo: HerZindagi

ससुराल में दिन की शुरूआत नाशते के साथ होती है और दिन में अगर आप अपने परिवारवालों के लिए स्वादिष्ट नाशता बनाएंगी तो आपका पूरा दिन अच्छा ही बितेगा। क्योंकि आपके हाथों से बनें नाश्ते का स्वाद दिनभर उनके मुंह में घुला रहेगा। ससुराल में आप सबको खुश करने के लिए सिर्फ आलू के परांठे बनाना सीख लें ये ऐसा इंडियन नाशता है जो हर घर में हर किसी को पसंद है।

Read more: पंजाबी आलू परांठा घर पर बनाने की ये खास रेसिपी जानिए

पति की पसंद का खाना

Create Image : Photo: HerZindagi

इंडियन सोसयटी में ज्यादातर लड़की की पहली पसंद होती हैं नॉन वेजिटेरियन खाना। इसलिए अगर आपको अपने पति को रखना है खुश तो आप उनके लिए शादी से पहले चिकन टिक्का बनाना सीख लें। चिकन टिक्का सा स्वाद आपके पति का मूड बदल सकता है।

सासू मां की पसंद का खाना

Create Image : Photo: HerZindagi

सासू मां को अगर आप किसी दिन ज्यादा मक्खन लगाने चाहती हैं तो उस दिन आप घर में दाल मक्खनी बनाएं। इसे खाते ही आपकी सासू मां आपकी कही हर बात मान लेंगी और झट से आप जो चाहती हैं वो करवा लेंगी। दाल मक्खनी बनानी आती है तो ससुराल में खुश होने से आपको कोई रोक नहीं पाएगा।

ससुराल वालों की पसंद का खाना

Create Image : Photo: HerZindagi

अगर आप सभी ससुराल वालों को एक साथ खुश करना चाहती हैं और सोच रही हैं कि ऐसा क्या बनाएं जिससे आपके पति से लेकर सास-सुसर और मेहमान सभी घर वाले खुश हो जाएं तो आप बिना सोचे समझ ससुराल में बिरयानी बना लीजिए। बिरयानी वेजटेरियन हो या फिर नॉन वेज हर किसी की पसंदीदा होती है। बिरयानी का स्वाद आपको सभी लोगों की वाहवाही दिलाने में जरूर मदद करेगा। 

 

पति के दोस्तों की पसंद का खाना

Create Image : Photo: HerZindagi

पति के कुछ दोस्त अगर शादी के बाद आपके घर पहली बार आ रहे हैं तो आप उनके लिए तंदूरी चिकन जरूर बनाएं। तंदूरी चिकन की महक आते ही आपके पति के दोस्तों के मुंह से आपकी तारीफें आनी शुरू हो जाएंगी। सब यही कहेंगे कि भाभी जी खाना बहुत अच्छा बनाती हैं... यार तेरी तो किस्मत खुल गई। बस फिर क्या है आपके पति भी खुश और आप भी खुश हुआ ना फायदा। 

 

छुट्टी के दिन ससुराल में क्या बनाएं

Create Image : Photo: HerZindagi

नई शादी के बाद ससुराल में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो जाता है। सुबह के नाशते से लेकर रात के डिनर तक आपके घर कोई ना कोई आता रहता है। खासकर अगर छुट्टी का दिन है तो फिर आपको सबसे लिए कुछ ऐसा बनाना चाहिए जिसका नाम सुनते ही उनका दिल खुश हो जाए। छोले भटुरे ससुराल में छुट्टी वाले दिन बनाने वाली बहूओं की तारीफ हर कोई करता है। ये तो सब जानते हैं कि छोले भटूरे बनाने आसान नहीं है लेकिन छुट्टी के एक खास दिन पर तो आप सारे परिवार वालों को एक साथ खुश करने के लिए छोले भटुरे बना ही सकती हैं। 

 

ससुराल में मीठा क्या बनाएं

Create Image : Photo: HerZindagi

ससुराल में मीठा बनाने के कई मौके आते हैं। जब आपके घर में कोई भी खुशी की बात होती है तो आप सबसे पहले मीठा या तो बाज़ार से खरीदकर लाती हैं या फिर घर पर बनाती हैं। अगर आपको अपने ससुराल वालों की खुशी को और भी बढ़ाना है तो आप उनके लिए घर पर गाजर का हलवा बना सकती हैं। आपके पति को प्रमोशन मिला है या फिर आपके घर में कोई नई खुशी आई है गाजर का हलवा हर मौके पर आप बना सकती हैं।

आज खाने में क्या बनाऊं

Create Image : Photo: HerZindagi

ससुराल में किसी दिन आप अगर इस बात से कन्फूज़ हो रही हैं कि आज क्या बनाऊ जो सबको पसंद आए हेल्दी भी हो और टेस्टी भी हो तो आप अपने सुसराल में पालक पनीर की सब्जी बना सकती है। पालक पनीर दोपहर के लंच में या फिर रात में डिनर में कभी भी खाया जा सकता है।

सास का दिल जीतना है तो बहू सीख लें ये वाला खाना बनाना | daughter in law should learn these food for sasural | Herzindagi