herzindagi

नॉर्थ-ईस्ट में आप भी उठाएं इन 8 बेहतरीन एडवेंचर का लुत्फ़

भारतीय लोग घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज करने का खूब शौक रखते हैं। ऐसे कई लोग भी होते हैं जो घूमने कम और सिर्फ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए ही पहाड़ी जगहों पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी एडवेंचर एक्टिविटीज का शौक रखते हैं और नॉर्थ-ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 17 Jun 2022, 16:06 IST

जीप सफारी

Create Image :

अगर आप बेहतरीन जीप सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो फिर आपको नॉर्थ-ईस्ट की सफ़र पर ज़रूर निकलना चाहिए। असम, मेघालय, चेरापूंजी आदि जगहों पर आप जीप सफारी का बेहतरीन लुत्फ़ उठा सकते हैं।

ट्रेकिंग

Create Image :

ट्रेकिंग के लिए सिर्फ हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड ही फेमस नहीं है बल्कि आप इसके लिए नॉर्थ-ईस्ट भी जा सकते हैं। पश्चिम-बंगाल, दार्जिलिंग, असम आदि जगहों पर ट्रेकिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

पैराग्लाइडिंग

Create Image :

भारतीय सैलानी पैराग्लाइडिंग का बेहद शौक रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी अद्भुत पैराग्लाइडिंग का शौक रखते हैं तो फिर नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की सफ़र पर निकल सकते हैं। लगभग हर शहर में पैराग्लाइडिंग करते हुए सैलानी दिख जाएंगे।

वाइट वाटर राफ्टिंग

Create Image :

वैसे तो राफ्टिंग के लिए लगभग सभी लोग ऋषिकेश या हिमाचल प्रदेश जैसी जगहों पर पहुंचते हैं, लेकिन इस बार आप वाइट वाटर राफ्टिंग के लिए नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में पहुंचे। नॉर्थ-ईस्ट का वाइट वाटर राफ्टिंग विश्व प्रसिद्ध राफ्टिंग है।

जिप लाइन

Create Image :

भारतीय लोग जिप लाइन को भी बेहद पसंद करते हैं। खासकर, पहाड़ी जगहों में जिप लाइन करने का एक अलग ही मज़ा है। ऐसे में अगर आप भी बेहतरीन जिप लाइन का शौक रखते हैं तो नॉर्थ-ईस्ट पहुंच सकते हैं।

माउंटेन बाइकिंग

Create Image :

शायद, हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में माउंटेन बाइकिंग को पसंद नहीं किया जाता है लेकिन नॉर्थ-ईस्ट में इसे बेहद पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आपको माउंटेन बाइकिंग का शौक रखते हैं तो मेघालय, असम, चेरापूंजी आदि जगहों पर जा सकते हैं।

पंपिंग जंपिंग

Create Image :

भारत में अगर सबसे अधिक किसी एडवेंचर एक्टिविटीज को पसंद किया जाता है तो उस लिस्ट में पंपिंग जंपिंग सबसे ऊपर रहता है। ऐसे में अगर आप नॉर्थ-ईस्ट की यात्रा पर निकले हैं तो पंपिंग जंपिंग का लुत्फ़ उठाना न भूलें।

गुफा यात्रा

Create Image :

अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज की तरह गुफा की यात्रा को भी नॉर्थ-ईस्ट एक एडवेंचर एक्टिविटीज माना जाता है। नॉर्थ-ईस्ट में ऐसी कई प्राचीन गुफा है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।