कॉमेडी होने के बाद भी आखिर क्यों नहीं चल रही Akshay Kumar की फिल्में

अक्षय कुमार ने हिंदी सिनेमा के कई दमदार फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसके बावजूद भी कुछ सालों में उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों अक्षय कुमार की फिल्में नहीं चल रही हैं।
अक्षय की फिल्में क्यों हो रही है फ्लॉप
अक्षय कुमार के लिए इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ सही नहीं चल रही हैं। ऐसा कहना गलत नहीं होगा क्योंकि बीते कुछ समय से देखा जा रहा है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही हैं। अक्षय की कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। इस लिस्ट में सरफिरा, बड़े मियां छोटे मियां, सम्राट पृथ्वीराज, मिशन रानीगंज, सेल्फी, राम सेतु जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।
क्या गलत समय रिलीज होती है अक्षय की फिल्में

वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म खेल खेल में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्में गलत समय पर रिलीज होती है। यह भी एक कारण है कि जिसके कारण उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही हैं। एक दिन ही तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी। स्त्री 2 जिसका क्रेज लोगों पर दिख रहा है, इसके साथ ही वेदा और खेल खेल में भी रिलीज हुई थी।
इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार की वो फ्लॉप फिल्म जिसने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
प्रॉपर कॉमेडी फिल्मों में देखना चाहते हैं अक्षय के फैंस
वहीं सोशल मीडिया यूजर्स की माने तो उनके फैंस उन्हें एक बार फिर से प्रॉपर कॉमेडी में देखना चाहते हैं। उनका पुराना अंदाज उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद था। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी करियर इन दिनों घतरा में दिख रहा है।
इसे भी पढ़ें- फिल्म 2.0 के लिए अक्षय नहीं थे पहली पसंद, कुछ ऐसे मिली फिल्म
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - akshay kumar instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।