Who is Medha Rana: रातों-रात 'नेशनल क्रश' बनीं मेधा राणा कौन हैं? जानें Border 2 में एंट्री और Varun Dhawan की हीरोइन बनने की पूरी कहानी

फिल्म Border 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। देशभक्ति के रंग में रंगी ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में जहां एक ओर सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljeet Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) जैसे बड़े सितारे चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर एक नया चेहरा भी लोगों का दिल जीत रहा है।
ये चेहरा मेधा राणा (Medha Rana) हैं। ये फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट नजर आ रही हैं। फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज (Border 2 Release Date) होते ही सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे हैं कि आखिर मेधा राणा कौन हैं और वो कैसे रातों-रात नेशनल क्रश बन गईं? आइए इनके बारे में जानते हैं सब कुछ-
-1769506585436.jpg)
Border 2 से मिला बड़ा ब्रेक (Medha Rana Role In Border-2)
बॉर्डर 2 मेधा राणा की पहली बड़ी थिएट्रिकल फिल्म है। इस फिल्म में वो धन्नो देवी दहिया के किरदार में नजर आ रही हैं, जो वरुण धवन द्वारा निभाए गए परमवीर चक्र विजेता होशियार सिंह दहिया की पत्नी हैं। फिल्म में मेधा की सादगी फैंस को खूब पसंद आ रही है।
सोशल मीडिया पर भी छाईं (Medha Rana Followers on Social Media)
फिल्म रिलीज होने के बाद मेधा राणा की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा तैजी से बढ़ गई। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। बॉर्डर 2 की सफलता के बाद माना जा रहा है कि मेधा राणा को आने वाले समय में और भी बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल सकते हैं।
कैसे बनीं नेशनल क्रश? (Medha Rana National Crush)
बॉर्डर 2 की चर्चा के बाद ही मेधा राणा को सैयारा स्टार अनीत पड्डा (Aneet Padda) की तरह नेशनल क्रश माना जाने लगा था। इसकी वजह उनकी खूबसूरती ही है।
फौजी परिवार से ताल्लुक रखती हैं मेधा राणा (Medha Rana Personal Details)
आपको बता दें कि मेधा राणा का जन्म 25 दिसंबर 1999 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। उनका परिवार सेना और सरकारी सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता सुनील राणा सरकारी सेवा में रह चुके हैं, वहीं उनकी मां ऋतु राणा स्किल्स और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से जुड़ी एक संस्था की Co-Founder हैं।
View this post on Instagram
पढ़ाई के साथ की मॉडलिंग की शुरुआत (Medha Rana Career Details)
मेधा की शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। इसके बाद एक्ट्रेस ने बेंगलुरु के आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेधा ने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से ही BBA की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग में इंटरेस्ट जागा।
-1769506679484.jpg)
16 साल की उम्र में की मॉडलिंग (Medha Rana Modeling Career)
महज 16 साल की उम्र में ही उन्होंने पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वो कई मॉडल हंट कंपटीशन में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। साथ ही विज्ञापन जगत में भी एक खास पहचान बनाई। फिल्मों में आने से पहले मेधा राणा ने कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन किए हैं।
OTT पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं मेधा (Medha Rana Debut)
साल 2022 में उन्होंने अर्जुन रामपाल के साथ वेब सीरीज लंदन फाइल्स (Web Series- London Files) से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स की फिल्म फ्राइडे नाइट प्लान (Friday Night Plan) में बाबिल खान के साथ नजर आईं। OTT पर धीरे-धीरे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई। इसके बाद उन्हें बड़े पर्दे पर आने का मौका मिला।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।