कभी नेशनल टीवी पर रानी मुखर्जी ने ऐश्वर्या राय से किया था जिंदगी भर दोस्ती निभाने का वादा, फिर इस वजह से आ गई थी रिश्ते में खटास

रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय की गिनती बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेस में होती है। एक वक्त पर दोनों अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। लेकिन, फिर एक खास वजह से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी।
Updated:- 2025-02-25, 23:30 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच दोस्ती और कैटफाइट के चर्चे नए नहीं हैं। इस तरह के किस्से हमेशा से सुनने में आते रहे हैं। एक्ट्रेसेस चाहे किसी भी दौर की रही हों, जितने चर्चे बॉलीवुड में ब्रेकअप और पैचअप के रहते हैं, उतने ही चर्चे एक्ट्रेसेस के बीच दोस्ती और दुश्मनी के भी रहते हैं। ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी की गिनती बी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। खासकर, 90 के दशक में बॉलीवुड में दोनों एक्ट्रेसेस का जलवा था और अवॉर्ड फंक्शन से लेकर फिल्मी पार्टीज तक, कई बार दोनों साथ नजर आती थीं। एक वक्त पर नेशनल टीवी पर रानी मुखर्जी ने ऐश की तारीफों के पुल बांधे थे और उनसे जिंदगी भर दोस्ती निभाने का वादा किया था। लेकिन, फिर बाद में एक खास वजह से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। चलिए, आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

जब रानी मुखर्जी ने टीवी पर किया था ऐश से दोस्ती निभाने का वादा

why aish and rani had a fight

यह बात काफी पुरानी है। ऐश्वर्या राय उस वक्त एक फेमस टीवी शो में नजर आई थीं। रानी मुखर्जी को भी ऐश के साथ इस शो का हिस्सा बनना था। लेकिन, तबियत नासाज होने के कारण, वह ऐसा नहीं कर पाईं। उस समय पर रानी ने ऐश के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया था। उन्होंने इस मैसेज में कहा था कि वह उनसे बहुत प्यार करती हैं और तबियत की वजह से वह शो का हिस्सा बनने नहीं पहुंच पाईं। लेकिन, उन्हें ऐश को यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह उनके लिए कितना मायने रखती हैं और वह उनसे कितना प्यार करती हैं। रानी ने इस मैसेज में यह भी कहा था कि वह जिंदगी भर ऐश के साथ दोस्ती निभाएंगी।

यह भी पढ़ें- 13 साल की उम्र में अभिषेक-ऐश्वर्या की लाडली आराध्या ने क्यों खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा? जानें क्या है पूरा मामला

इस वजह से आ गई थी ऐश और रानी मुखर्जी की दोस्ती में दरार

aishwarya rai and rani mukerji relationship and fight


ऐश और रानी मुखर्जी की दोस्ती काफी खास रही है। दोनों अक्सर साथ वक्त भी बिताती थीं। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की एक फिल्म की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। दरअसल, फिल्म चलते-चलते में पहले ऐश को लिया गया था। लेकिन, सलमान खान और ऐश के रिश्ते के टूटने का खामियाजा ऐश को प्रोफेशनल लाइफ में भी उठाना पड़ा था और उस वक्त उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया था। बाद में इस फिल्म में रानी मुखर्जी को लिया गया और कहा जाता है कि यहीं से दोनों के रिश्ते में दरार आई।

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर को लेकर जब सोहेल खान ने लगाए थे एक्ट्रेस पर चौंका देने वाले इल्जाम, अभिषेक-ऐश के डिवोर्स की खबरों के बीच वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू

 

आपको ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी में से कौन ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।