रामायण से जुड़े सवाल का गलत जवाब देने से लेकर वायरल वेडिंग फोटो तक, कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं होने वाली दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा

हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी का वेडिंग कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बीच, शत्रघ्न सिन्हा ने यह स्टेटमेंट दे दिया कि उन्हें भी बेटी सोनाक्षी की शादी के बारे में उतना ही पता है, जितना मीडिया जानती है और आजकल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं है, बस उन्हें अपने फैसले के बारे में बता देते हैं। इसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे और कहा जाने लगा कि शायद पापा शत्रुघ्न, बेटी सोना की शादी से खुश नहीं हैं। इसके बाद से सोनाक्षी विवादों में आ गईं। खैर, यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले भी बी-टाउन की दबंग गर्ल कई कारणों से चर्चा में रही हैं। चलिए, आपको बताते हैं इस बारे में।
जब केबीसी में सोनाक्षी ने गलत दिया था एक सवाल का जवाब

सोनाक्षी 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में नजर आई थीं। शो में अमिताभ बच्चन ने सवाल किया था 'रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' इस सवाल का जवाब था 'लक्ष्मण', लेकिन, सोनाक्षी इस सवाल पर कंफ्यूज हो गईं थी और गलत जवाब देने लगी थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए थे और सोशल मीडिया पर भी सोनाक्षी जमकर ट्रोल हुई थीं।
सलमान संग वायरल हुई थीं वेडिंग फोटोज
साल 2022 में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की कुछ फोटोज वायरल हुई थी। फोटोज में सलमान, एक्ट्रेस को रिंग पहना रहे थे। फोटोज वायरल होने के बाद, इस तरह की खबरें आने लगी थीं कि क्या सलमान और सोनाक्षी ने शादी कर ली है? इसके बाद एक्ट्रेस ने इन फोटोज पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि क्या लोग बेवकूफ हैं, जो उन्हें रियल और फोटोशॉप इमेज के बीच का अंतर नहीं मालूम है।
जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर ट्रोल हुई थीं सोनाक्षी

साल 2019 में एक शो के दौरान, सोनाक्षी एयरपोर्ट लुक पर बात कर रही थीं। लेकिन, तभी बातों-बातों में उन्होंने एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद, लोगों ने सोनाक्षी पर जमकर गुस्सा निकाला था और बाद में सोना ने सोशल मीडिया के जरिए, माफी मांगी थी।
यह भी पढ़ें- कौन हैं जहीर इकबाल, जिनकी दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Instagram/Sonakshi Sinha
यह भी पढ़ें- करोड़ की मालकिन हैं सोनाक्षी सिन्हा, देखें उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की एक झलक
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।