इस एक्ट्रेस की वजह से संगीता बिजलानी नहीं बन पाई थीं सलमान खान की दुल्हन, सालों बाद हुआ खुलासा

सालों पहले सलमान खान एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे। खबरों की मानें तो दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन, फिर कुछ ऐसा हुआ कि ये शादी नहीं हुई।  
Updated:- 2024-09-24, 23:02 IST
image

सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। हालांकि, भाईजान आज भी सिंगल हैं, लेकिन उनके अफेयर की खबरें एक वक्त पर इंडस्ट्री के गलियारों में खूब सुर्खियों में रहती थीं। सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी के साथ लंबे समय तक जुड़ा। 90 के दशक की शुरुआत में दोनों की डेटिंग की खबरें जोरों पर थीं और कुछ वक्त बाद इनकी शादी की खबरें भी चर्चा में आईं। 

सलमान खान की शादी 90 के दशक में ही एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से होने वाली थी। दोनों की शादी के कार्ड भी बंट चुके थे और दोनों एक-दूसरे के हमसफर बनने वाले थे। लेकिन, फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सगाई होने के बाद भी, संगीता सलमान की दुल्हन नहीं बन सकीं। इस बारे में सालों बाद एक एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा है कि यह बात फिर सुर्खियों में आ गई। चलिए, आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

सोमी अली ने मांगी संगीता बिजलानी से माफी

salman khan sangeeta bijlani affair

खबरों की मानें तो संगीता और सलमान की शादी टूटने की वजह, सोमी अली थीं। सोमी अली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, चौंकाने वाला खुलासा किया और कहा कि संगीता और सलमान के अलग होने के काफी वक्त बाद उन्होंने संगीता बिजलानी से माफी मांगी थी। सोमी ने बताया कि उन्होंने संगीता से कहा था, "मैं दिल से माफी चाहती हूं...मैं तब बच्ची थी और मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रही हूं।" हालांकि, सोमी ने बताया कि संगीता ने इसके जवाब में कहा था कि उन्हें अब इस सब से कोई फर्क नहीं पड़ता, वह आगे बढ़ चुकी हैं। संगीता उस वक्त क्रिकेटर अजहर के साथ शादी कर चुकी थीं। हालांकि, बाद में यह रिश्ता भी टूट गया। सोमी ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मुझे पता है 16 साल की सोमी ने जो किया था, वह गलत था।

यह भी पढे़ं- फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में 'प्रेम' बनने के पीछे थी सलमान खान की यह मजबूरी, माधुरी दीक्षित से भी कम मिली थी फीस

संगीता संग सगाई के बाद सोमी के प्यार में पड़ गए थे सलमान?

salman khan and somy ali


कहा जाता है कि साल 1994 में सलमान और संगीता की शादी होने वाली थी और दोनों की शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। दोनों ने लगभग 8 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन, शादी से सिर्फ एक महीने पहले ही सलमान, सोमी के प्यार में पड़ गए थे। रिपोर्ट्स की माने तो संगीता को सलमान और सोमी के रिश्ते और उनके धोखे के बारे में पता चला और उसके बाद दोनों की शादी टूट गई। हालांकि, सलमान और सोमी का रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला और ऐश्वर्या राय के आने के बाद ये दोनों भी अलग हो गए।

यह भी पढ़ें- 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या के प्यार में गिरफ्तार हो चुके थे सलमान खान, इस वजह से बदलना चाहते थे फिल्म का क्लाइमेक्स

 


सलमान खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी आपको किसके साथ सबसे अच्छी लगती है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।