Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:52 AM IST

बेहद आलीशान है श्रद्धा आर्या की वैनिटी वैन, देखें इनसाइड तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपनी लग्जरी वैनिटी वैन की इनसाइड तस्वीरें शेयर किया है। इस वैनिटी वैन को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 
Updated:- 2023-08-21, 14:01 IST
Kundali Bhagya Shraddha Arya Share Vanity Van Pic

श्रद्धा आर्या का नाम इंडस्ट्री के फेमस एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आता है। यूं तो अभिनेत्री ने कई सीरियल्स में काम किया है लेकिन उन्हें टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में 'प्रीता के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनके वैनिटी वैन की इनसाइड तस्वीरें दिखाने वाले हैं। हालांकि अब कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

श्रद्धा आर्या का वैनिटी वैन है बेहद खास

shraddha arya vanity van inside look

श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने पहली बार अपनी वैनिटी वैन की इनसाइड तस्वीरें अपने फैंस को दिखाया है। श्रद्धा आर्या का लग्जरी वैनिटी वैन बेहद खूबसूरत है। श्रद्धा आर्या का वैनिटी वैन व्हाइट एंड लाइट पिंक कलर का है।

श्रद्धा आर्या ने शेयर किया वैनिटी वैन की फोटो

shraddha arya

श्रद्धा आर्या के वैनिटी वैन में उनकी तस्वीरें भी लगी हुई है। जो उनके वैनिटी वैन के पूरे लुक को कंप्लीट करती हैं। उनके इस वैनिटी वैन में एक कोजी कॉर्नर भी है। यह डाइनिंग कॉर्नर उनकी पसंदीदा जगह लग रही है, जहां वह अपनी स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाती हैं।

जानिए क्यों यूनिक है यह वैनिटी वैन

Inside Shraddha Arya lavish vanity van

श्रद्धा आर्या के इस वैनिटी वैन में रेस्ट रूम के अलावा एक प्यारा सा स्लीपिंग एरिया भी है, जहां वह रेस्ट करती हैं। एक तस्वीर में वह किताब पढ़ते नजर आ रही हैं। इससे पता चलता है कि उन्हें किताबों का भी काफी शौख हैं। उनका पूरा वैनिटी वैन लाइट पिंक और व्हाइट है जिसके कारण यह और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है।

इसे भी पढ़ेंः Kundali Bhagya सीरियल से फेमस हुई श्रद्धा आर्या की रियल लाइफ लव स्टोरी है बेहद खास

श्रद्धा आर्या ने लिखा खास पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

 

इस पोस्ट के साथ ही श्रद्धा आर्या ने यह भी लिखा है कि- मैं अपने घर से भी ज्यादा समय यहां बिताती हूं। वह आगे लिखती है कि- माई सेल्फ लव वैन यानी मेरा वैनिटी वैन। हमें श्रद्धा आर्या की रिनोवेटेड वैनिटी वैन काफी पसंद आई। अगर आपको भी पसंद आई होगी तो हमें जरूर बताएंगा।

इसे भी पढ़ेंः टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के साड़ी लुक्स हैं बेहद कमाल, आप भी कर सकती हैं ट्राई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

 

 

Image Credit: instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।