शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन सेलेब्स के पास हैं सबसे महंगी कारें

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी से जुड़ी हर बात जानना फैंस को काफी एक्साइटिंग लगता है। चाहे फिर बात उनकी वेकेशन फोटोज की हो, आलीशान घर की हो या महंगे कपड़ों की....उनके चाहने वालों को उनकी हर अपडेट खास लगती है। शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक, बी-टाउन सितारे काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। करोड़ों के घर से लेकर महंगी गाड़ियों तक, इन सेलेब्स के शौक भी काफी महंगे हैं। चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में, जिनके पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिनकी कीमत करोड़ों में है।
शाहरुख खान
शाहरुख खान के कार कलेक्शन में एक से एक महंगी कई गाड़ियां हैं। शाहरुख खान के गैराज में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज बेंज एस क्लास, बीएमडब्ल्यू आई8, बेटले कॉन्टीनेंटल जीटी और रॉल्स-रॉयस फैंटम समेत कई गाड़ियां हैं। इनमें रॉल्स-रॉयस फैंटम की कीमत लगभग 9.6 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बादशाह के कार कलेक्शन में बुगाटी वेरॉन भी है, जो उनके कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ी है। इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ बताई जाती है। किंग खान की सभी लग्जरी कारों की नंबर प्लेट पर '555' (या 0555) होता है।
View this post on Instagram
सलमान खान
सलमान खान के पास भी कई लग्जरी और एसयूवी कारें हैं। इसमें ऑडी ए8एल, लैंड रोवर रेंज रोवर वॉग, मर्सिडीज बेंज एएमजी जीएलई43, मर्सिडीज बेंज जीएल 350 और निसान पेट्रोल का बुलेटप्रूफ मॉडल शामिल है। इसके अलावा उनके पास पोर्शे कायने टर्बो और मर्सिडीज एस-क्लास समेत कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पास भी कई महंगी कारें हैं। उनके पास रोल्स रॉयस घोस्ट और मर्सिडीज बेंज की मायबैक एस 560 है। उनकी रोल्स रॉयस की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज लग्जरी कार और पोर्शे कायेन भी है। लंबे समय तक बॉलीवुड में काम करने के बाद प्रियंका अब हॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं।
रणबीर कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर भी कारों का काफी शौक है और उनके पास भी एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। उनके पास ऑडी की सेडान ऑडी ए8एल और लैंड रोवर रेंज रोवर वॉग है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज एएमजी जी-63 भी शामिल है।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह भी कारों के शौकीन हैं और उनके पास कई बेहतरीन गाड़ियां हैं। उनके पास फेरारी, हम्मर और लैंबोर्गिनी समेत कई कारें हैं। उनकी फेरारी की कीमत लगभग 6.36 करोड़ रुपये बताई जाती है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan Dubai Home: वाकई 'जन्नत' है शाहरुख खान का दुबई वाला घर, इनसाइड फोटोज देखकर आप भी हार बैठेंगे दिल
दीपिका पादुकोण
रणवीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड की दमदार अदाकारा दीपिका पादुकोण के पास भी कई महंगी गाड़ियां हैं। उनके पास ऑडी क्यू 7, मिनी कूपर, मर्सिडीज मेबैक और ऑडी ए8 एल जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- मुंबई में 'मन्नत' तो दुबई में 'जन्नत'...कई आलीशान बंगलों के मालिक हैं शाहरुख खान, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।