शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की वेडिंग एनिवर्सरी पर ये खास पोस्ट देखकर दिल हो जाएगा खुश

बॉलीवुड के ब्यूटीफुल कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत आज अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। शादी के आठ साल बाद भी शाहिद और मीरा के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री आज भी उतनी ही खास है। कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से एक खास पोस्ट शेयर किया है जो देखते ही देखते वायरल हो रहा है।
शाहिद कपूर ने शेयर किया पोस्ट
View this post on Instagram
शाहिद कपूर ने जो पोस्ट शेयर किया है इसमें मीरा राजपूत और शाहिद कपूर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर आप उनकी बांडिग का अंदाजा लगा सकते हैं। वहीं शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि- तारों से भरे आकाश में.... मैंने तुम्हें अपना दिल दे दिया... आगे बढ़ो और मुझे तोड़ दो... तुम केवल खुद को मेरे दिल में पाओगे (कृपया मुझे मत मारो क्योंकि मैंने तुम्हारे पसंदीदा गीत का अपना संस्करण बनाया है) सालगिरह मुबारक हो मेरी पत्नी जीवन भर के लिए। इस कैप्शन को पढ़कर कोई भी इमोशनल हो जाएगा।
मीरा ने भी शेयर किया है पोस्ट
View this post on Instagram
मीरा राजपूत ने भी अपने 8वी एनिवर्सरी पर अपने पति के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। कपल बीच के पास खड़े नजर आ रहे है। वहीं मीरा राजपूत ने एक कैप्शन भी लिखा है- रोशनी आपको घर ले जाएगी और आप घर पर हैं। हैप्पी 8 बेबी। इस पोस्ट को अब तक लाखों लोगों ने लाइक किया है। वही हजारों लोग कपल को उनकी 8 वी एनिवर्सरी पर उन्हें विश कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : जानिए वो किस्सा, जब मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर से तंग आकर उन्हें होटल में रहने के लिए कहा था
साल 2015 में कपल ने रचाई थी शादी
शाहिद कपूर ने साल 2015 में दिल्ली की एक आम लड़की यानी मीरा राजपूत से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। कपल ने लव नहीं बल्कि अरेंज मैरेज किया था। वहीं अब की बात करें तो अब मीरा कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन वह अपनी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया करती है। फैंस कपल की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : क्या पत्नी का काम सिर्फ पति को FIX करना है? शाहिद कपूर का यह बयान बताता है हमें अभी कितना बदलने की जरूरत है
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।