इस फिल्म में गे के किरदार में नजर आए थे शाहरुख खान, लुक्स और एक्टिंग देखकर रह जाएंगे दंग

शाहरुख खान करीब 3 दशक से बड़े पर्दे पर राज कर रहे हैं, लेकिन एक वक्त था की उन्होंने एक फिल्म में समलैंगिक किरगार भी नभाया था। आइए जानते हैं इस बारे में
Updated:- 2024-09-11, 17:04 IST
in which annie gives it those ones

शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर है वो किसी से भी छुपा नहीं  हैं। उन्हें एक्टिंग की दुनिया का बादशाह कहा जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक भूमिकाएं निभाई हैं। इस उम्र में भी शाहरुख का चार्म बना हुआ है। बैक टू बैक उन्होंने तीन हिट फिल्में दी हैं।  शाहरुख बॉलीवुड के बेताज बादशाह हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने फिल्मों में साइड रोल भी निभाया था। शाहरुख की पहचान रोमांटिक हीरो के तौर पर होती है लेकिन उन्होंने अपनी पहली फिल्म में गे का किरदार निभाया था।

समलैंगिक किरदार में नजर आए थे शाहरुख

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Locarno Film Festival (@filmfestlocarno)

 

बता दें कि हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम है, इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज़ वन्स ( In Which Annie Gives It Those Ones) इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक समलैंगिक का किरदार बखूबी निभाया है जो उनकी एक्टिंग की गहराई को उजागर करता है। इस फिल्म के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसे देखने के बाद उनके फैंस दंग रह गए। क्लिप को देखकर उनके एक्टिंग स्किल की खूब सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-कुमकुम भाग्य से लेकर विदाई तक, आपके फेवरेट सास-बहू सीरियल हैं इन फिल्मों और विदेशी शोज की कॉपी

फिल्म ने जीते थे दो राष्ट्रीय पुरस्कार

In Which Annie gives It Those Ones arundhati roy

फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी, और यह नॉन इंग्लिश लैंग्वेज की टीवी फिल्म थी, इसे अरुंधति रॉय ने लिखा था। फिल्म में लीड किरदार में अर्जुन रैना नजर आए थे, अरुंधति रॉय भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख का स्क्रीन टाइम कम था लेकिन एक्टिंग तब भी दमदार रही,शाहरुख की इस तरह की एक्टिंग और लुक दोनों ही पहले कभी नहीं देखी गई। इस फिल्म के दौरान शाहरुख दिल्ली थिएटर सर्किट में स्ट्रगलिंग एक्टर थे। बता दें कि फिल्म ने दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते थे।

यह भी पढ़ें-शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक, ओटीटी पर देखें इन स्टार्स की रोमांटिक फिल्में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- IMDB

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।