herzindagi
image

Ratan Tata Death: रतन टाटा को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रध्दांजलि, सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा समेत इन सितारों ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। देश ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए, रतन टाटा जी को श्रध्दांजलि दी है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-10, 12:37 IST

टाटा संस के चेयरमैन और इंडियन बिजनेसमैन रतन टाटा का बीती रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। भारत के दिग्गज उद्योगपति ने कल रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांल ली। पिछले कुछ दिनों से उनकी खराब तबियत से जुड़ी खबरें आ रही थीं। हालांकि, कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए, उन्होंने हेल्थ अपडेट दी थी और कहा था कि वह ठीक हैं, बस कुछ हेल्थ चेकअप चल रहे हैं। कल रात उनके जाने की खबर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रध्दांजलि लेने लगे। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए, महान शख्सियत के जाने पर दुख जाहिर किया है और उन्हें श्रध्दांजलि दी है। सलमान खान, श्रध्दा कपूर, प्रियंका चोपड़ा और भी कई सेलेब्स ने रतन टाटा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सलमान खान ने दी श्रध्दांजलि

 


सलमान खान के एक्स अकाउंट के जरिए, रतन टाटा जी को श्रध्दांजलि दी है और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जाहिर किया दुख

kareena kapoor on ratan tata death

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रतन टाटा के जाने पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है, "गुडबाय टू द टाइटन...फ्लाइ हाई...जैसा आपको हमेशा से पसंद था और हां...जिस तरह आपने हमें प्यार करना सिखाया।"

यह भी पढ़ें- Business Tycoon Ratan Tata: इन अनदेखी तस्वीरों में देखें रतन टाटा के 86 सालों का बेमिसाल सफरनामा

श्रद्धा कपूर ने व्यक्त किया शोक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर ने एक पोस्ट के जरिए रतन टाटा की प्रेरणा और उनकी दयालुता के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही, उन्हें नम आंखों से श्रध्दांजलि भी दी है।

यह भी पढ़ें- Ratan Tata Passes Away: राजकीय सम्मान के साथ होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार, यहां पढ़ें देश के दिग्गज बिजनेसमैन के संघर्ष की कहानी

आलिया भट्ट ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

alia bhatt on ratan tata death
आलिया भट्ट ने सर रतन टाटा ने महान कामों के बारे में बात की है और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

करिश्मा कपूर ने दी श्रध्दांजलि

karisma kapoor story on ratan data demise

अदिति राव ने जताया दुख

aditi rao on rata tata demise

अक्षय कुमार ने व्यक्त किया शोक

 


अक्षय कुमार ने एक्स अकाउंट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा, "दुनिया उस शख्स को विदा दे रही है, जिन्होंने केवल एक साम्राज्य ही नहीं...बल्कि उससे बहुत ज्यादा बनाया। रतन टाटा जी के जाने के बारे में सुनकर दिल टूट गया है। उनकी दयालुता और लीडरशिप आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.....रेस्ट इन पीस...एक सच्चे लीजेंड....ऊं शांति..."

अजय देवगन ने रतन टाटा के लिए कही यह बात

 


प्रियंका चोपड़ा ने भी भावभीनी श्रध्दांजलि

priyanka chopra on ratan tata death

 इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

 


रतन टाटा सर भले ही इस दुनिया से जा चुके हैं लेकिन, वह हमेशा सभी के दिलों में रहेंगे। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।