Priyanka Chopra Brother Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी की रस्में हुई शुरू, देखें मेहंदी-संगीत सेरेमनी की शानदार तस्वीरें

Priyanka Chopra Brother Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 5 फरवरी को उनकी हल्दी की रस्म थी और 6 फरवरी को मेहंदी का फंक्शन रखा गया था। इसके बाद संगीत का प्रोगाम हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई की शादी की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। आइए देखें, प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी की फोटोज...
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-07, 09:30 IST
Priyanka Chopra Brother Wedding Photos

Priyanka Chopra Brother Wedding Photos: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। एक्ट्रेस इस वक्त भारत में हैं और भाई की शादी की रस्मों को एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका के परिवार ने शादी की रस्में शुरू करने से पहले घर में माता की चौकी भी रखी थी। एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ फोटोज भी शेयर की हैं। 5 फरवरी को हल्दी और माता की चौकी रखी गई थी। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा के भाई की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

संगीत सेरेमनी में प्रियंका ने पीकॉक कलर का शिमरी आउटफिट कैरी किया था, जिस पर सभी की नजरें टिक गई हैं। प्रियंका के भाई की शादी के लिए उनके पति निक जोनस और फैमिली भी इंडिया आई है।सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 5 फरवरी को इनकी हल्दी की रस्म थी। जहां प्रियंका के साथ पूरी फैमिली ने खूब एन्जॉय किया था।

प्रियंका के भाई की संगीत सेरमनी

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की 6 फरवरी 2025 को संगीत सेरेमनी हुई थी। जहां प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइलिश अंदाज से पूरी लाइमलाइट बटोर ली। एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के साथ जमकर मीडिया के सामने पोज किया। साथ ही एक्ट्रेस अपने सास ससुर के साथ भी फोटो क्लिक करवाती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

Priyanka Chopra brother sidharth chopra wedding

प्रियंका के भाई की मेहंदी सेरेमनी

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मधु चोपड़ाने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर सिद्धार्थ चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उनकी तस्वीरों में पूरा चोपड़ा परिवार ट्रेडिशनल ड्रेस पहनें नजर आ रहा था। वहीं, प्रियंका और मालती भी इस दौरान बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय भी इस दौरान बहुत ही प्यार लग रहे थे।

हल्दी की तस्वीरें हुए वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की हल्दी की रस्म की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दुल्हा और दुल्हन पर हल्दी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। दोनों एक-दूसरे के साथ डांस करते भी नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में प्रियंका अपनी फैमिली के साथ डांस करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने येलो कलर का शरारा सूट स्टाइल किया था। साथ में गॉगल्स लगाकर एक्ट्रेस कमाल की लगीं। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "किकिंग ऑफ #Sidnee की शादी की हेल्दी सेरेमनी।"

दुल्हे का फाड़ा कुर्ता

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में हल्दी की रस्म के दौरान किसी ने दूल्हे का कुर्ता ही फाड़ दिया। हल्दी सेरेमनी की एक फोटो में मालती रस्सी थामकर ऊपर चढ़ने की कोशिश करती नजर आईं। फैंस को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। हर कोई मालती और प्रियंका की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहा है। जल्दी ही प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी भी होने वाली है।

यह भी देखें- बचपन में अमिताभ बच्चन हो गए थे फ्रिज में बंद, सुनाया मजेदार किस्सा, बोले 'बहुत मार पड़ी थी...'

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram/Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP