herzindagi
actresses who are still unmarried

30 की उम्र पार करने के बाद भी सिंगल हैं ये पाकिस्तानी हसीनाएं

कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस को देख कर ऐसा लगता है जैसे उनका शादी से दूर-दूर तक नाता ही नहीं है। 30 की उम्र पार करने के बाद भी सिंगल हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-31, 10:39 IST

अक्सर देखा जाता है कि पाकिस्तान इंडस्ट्री में अभिनेत्रियां जल्दी शादी करके सेटल हो जाती हैं। कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपना जीवन साथी चुन लिया। वहीं कुछ ऐसे भी अभिनेत्रियां हैं जो 30 की उम्र पार कर चुकी हैं, लेकिन अब तक शादी के लिए तैयार नहीं हैं। आईए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।

आयशा उमर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ayesha Omar (@ayesha.m.omar)

आयशा उमर एक मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं। आयशा का नाम हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार है। उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है। आयशा ने साल 2015 की फिल्म कराची टू लाहौर से डेब्यू किया था। खूबसूरत अभिनेत्री 41 साल की हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है और ना ही शादी करने की कोई प्लानिंग है। आयशा का नाम हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच तलाक की अफवाहों में भी जुड़ा था।

कुबरा खान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kübra Khan (@thekubism)

कुबरा खान आज पाकिस्तानी इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने संग-ए-मर-मर सीरियल से  टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी।इसके बाद अलिफ अल्लाह,इंसान,जवानी फिर नहीं आनी, परवाज है जुनून जैसी पाकिस्तानी फिल्मों में अभिनय किया है। कुबरा 30 साल की हो चुकी हैं लेकिन अब उन्होंने शादी नहीं की है। हाल ही में उनका नाम अभिनेता गौहर रशीद के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में उन्होंने इसे अफवाह करार दिया और कहा कि वे बहुत अच्छे दोस्त हैं।

यह विडियो भी देखें

माया अली

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maya Ali (@official_mayaali)

मरियम तनवीर अली जिन्हें माया अली के नाम से जाना जाता है। माया अली पाकिस्तान की एक मशहूर अभिनेत्री है। वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों और टीवी शो में मुख्य चेहरा रही हैं। जैसे परे हट लव, पहली सी मोहब्बत और यूंही। अभिनेत्री 34 साल की हो गई है लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है और अभी भी शादी करने के बजाय वह अपने करियर पर ही ध्यान दे रही है।

मावरा होकैन

मावरा होकैन ना सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि हिंदुस्तान में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी है। मावरा सनम तेरी कसम में नजर आ चुकी हैं। वहीं वह कई सारे पाकिस्तानी ड्रामा में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम चुकी हैं। ऐक्ट्रेस 30 साल की हो गई है लेकिन अब तक सिंगल हैं।

सबा कमर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐒𝐚𝐛𝐚 𝐐𝐚𝐦𝐚𝐫 (@sabaqamarzaman)

सबा कमर भी पाकिस्तानी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने इरफान खान के साथ हिंदी मीडियम में भी अभिनय किया है। कहा जाता है कि वह पाकिस्तानी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने चीख, सरे राह, थकान जैसे शोज में काम किया है। अभिनेत्री 39 साल की है और अब तक सिंगल है।

यह भी पढ़ें-एक्टिंग के लिए छोड़ दिया था अपना घर, जानें शहनाज गिल के बारे में दिलचस्प बातें

यमुना जैदी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yumna Zaidi (@yumnazaidiofficial)

यमुना जैदी भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यमुना अपने हालिया नाटक तेरे बिन के बाद काफी ज्यादा मशहूर हो गई हैं। 34 वर्षीय अभिनेत्री ने 2012 में ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था और तब से वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। उन्होंने पारिजात, प्यार के सदके, इश्क-ए-ला, दिल ना उम्मीद जैसे नाटकों में काम किया है। फिलहाल यमुना का शादी का कोई भी प्लान नहीं है। वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें-अनन्या पांडे से पहले इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं आदित्य रॉय कपूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।