Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:46 PM IST

'पतिदेव अब आप ही दीजिए इसका जवाब', ईशा रिखी ने बादशाह और अपनी शादी को लेकर पूछे गए सवालों पर कुछ यूं किया रिएक्‍ट

ईशा रिखी और बादशाह की शादी की अफवाहें फिर चर्चा में हैं। 'पतिदेव अब आप ही दीजिए जवाब' वाले मजेदार रिएक्शन ने फैंस को हैरान किया। जानिए इस वायरल पोस्ट और रिश्ते से जुड़ी पूरी कहानी और सच्चाई।
Updated:- 2026-06-11, 21:22 IST
badshah marriage news

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देश के मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने बादशाह को 'पति देव' कहकर संबोधित किया। इस तस्‍वीर को देखकर फैंस के बीच में दोनों की शादी को लेकर फिर से नई-नई अटकलें लगाई जाने लगीं। एक फैन ने ईशा से पूछ ही लिया कि क्‍या सच में उनकी शादी बादशाह से हो चुकी है।

दरअसल, ईशा रिखी के इंस्टाग्राम पर चल रहे 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उनकी और बादशाह की शादी हो चुकी है और अगर हां, तो दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते। इस सवाल पर ईशा ने बेहद मजाकिया अंदाज में लिखा, 'जी हां, मैं शादीशुदा हूं और बादशाह मेरे पति हैं। हम दोनों एक दूसरे को इंस्‍टाग्राम पर फॉलो क्‍यों नहीं करते हैं, इस बारे में आपको मेरे पतिदेव ही बता सकते हैं।'

जब से ईशा ने यह बात उस यूजर से कहीं है, तब से सोशल मीडिया पर दोबारा से दोनों की शादी को लेकर बहस छिड़ गई है। कोई कहता है यह एक पब्लिसिटी स्‍टंट है, तो कोई कह रहा है कि दोनों अपनी शादी को पॉपुलर बनाने के लिए यह सब कर रहे हैं।

ishahh_1781157774

बादशाह के बारे में ईशा ने क्‍या कहा

ईशा ने यूजर को मजेदार जवाब देते हुए कहा, "पतिदेव, जनता के मन में बहुत सारे सवाल हैं, कृपया अब आप ही इनका जवाब दीजिए।" उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस भी अब इस इंतजार में बैठे हैं कि कब बादशाह उन्‍हें जवाब देंगे।

इसके बाद एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि अगर वह सच में बादशाह की पत्नी हैं, तो उन्होंने अब तक उनके साथ कोई तस्वीर पोस्ट क्यों नहीं की। इस पर ईशा ने तुरंत बादशाह के साथ एक फोटो शेयर कर दी, जिसमें वह उनकी गोद में बैठी नजर आ रही हैं और बादशाह उन्हें गले लगाए हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर ने दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को और भी तेज कर दिया है।

क्‍या सच में ईशा और बादशाह की हुई है शादी

साल 2026 मार्च में भी ईशा रिखी और बादशाह की कुछ तस्‍वीरें आई थीं, जिसमें दोनों शादीशुदा कपल की तरह लग रहे थे। इन तस्‍वीरों को ईशा की मां ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर शेयर किया था। सोशल मीडिया पर इन तस्‍वीरों देखकर बहुत सारे सावल किए गए, मगर बादशाह और ईशा ने कभी भी अपने रिश्‍तों पर सामने आकर कोई बात नहीं कहीं। तस्‍वीरों में क्‍योंकि दोनों को पारंपरिक पंजाबी शादी के लुक में नजर आ रहे थे, तो ऐसा ही लग रहा था कि शादी होगई है, मगर बादशाह के कुछ भी न बोलने की वजह से फैंस को यह भी लगा कि शायद किसी वीडियो शूट का कोई सीन होगा। मगर एक बार फिर से दोनों की शादी को लेकर बातें शुरू हो गई हैं।

6a2a8b14c428e-badshah-with-isha-rikhi-111647413-16x9

बादशाह की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था।

वहीं ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और बादशाह की इस तरह की चर्चाएं लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अगर आप ऐसे ही कुछ नए और रोचक बॉलीवुड किस्‍सों के बारे में पढ़ना चाहती हैं, तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। साथ ही हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।