परिणीति चोपड़ा-कैटरीना कैफ से लेकर शिल्पा शेट्टी तक... बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने कुछ इस तरह मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया पर अपनी करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। आइए नजर डालते हैं किस सेलेब्स ने किस तरह से यह खूबसूरत त्योहार सेलिब्रेट किया
Updated:- 2024-10-22, 22:25 IST
 bollywood celebrities celebrated karwa chauth 2024

देश भर की सुहागन औरतों ने करवा चौथ का त्योहार मनाया तो इस मौके पर बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहा। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। इस बार बॉलीवुड में कई नई जोड़ियां बनी हैं, जैसे कि जैकी भगनानी-रकुल प्रीत, कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट, सोनाक्षी-जहीर वगैरह...इस लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ पुराने, लेकिन पावर कपल भी शामिल रहे,जो अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशी-खुशी जी रहे हैं। आइए, जानते हैं कि किस सेलिब्रिटी ने किस तरह से यह खूबसूरत त्योहार मनाया है।

कटरीना-विक्की

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

सबसे पहले बात करते हैं कटरीना कैफ के बारे में। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं। कटरीना इन तस्वीरों में बेबी पिंक और गोल्डन साड़ी में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में कटरीना अपनी प्यारी सासू मां से आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह पूरी फैमली के साथ पोज दे रही हैं। कुछ और भी तस्वीरें हैं, जिनमें कटरीना की सास उन पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।

कीर्ति-पुलकित

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

अब बात करते हैं बॉलीवुड के नए-नवेली जोड़ी के बारे में, कीर्ति और पुलकित सम्राट... कपल ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कीर्ति और पुलकित ने एक साथ कई रोमांटिक पोज दिए हैं। कीर्ति जहां गोल्डन साड़ी में नजर आ रही हैं, तो वहीं पुलकित ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना है। कपल ने शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाया है।

रकुल प्रीत सिंह-जैकी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बीमार हैं। इसके बावजूद, उन्होंने करवा चौथ का व्रत रखा और अहम बात यह है कि जैकी ने भी रकुल के लिए व्रत रखा। रकुल ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह चांद देख रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा मेरा सूरज, चांद, ब्रह्मांड, मेरा सब कुछ... हमारी तरफ से आपको करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रियंका-निक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ लंदन में करवा चौथ सेलिब्रेट किया। कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि प्रियंका एक हाथ में छलनी और दूसरे हाथ में पूजा की थाली पकड़ी हैं । निक उन्हें पानी पिलाकर व्रत तोड़ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर उनके चाहने वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-कैसा था श्रीदेवी और बोनी कपूर का रिश्ता? जाह्नवी कपूर ने कपिल शर्मा के शो पर किया रिवील

परिणीति-राघव

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करवा चौथ की कुछ तस्वीरें साझा की हैं , जिनमें वह पति राघव चड्ढा के साथ दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में पूजा की थालियां रखी दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में राघव अपने हाथों से परिणीति को पानी पिलाकर व्रत तुड़वाते हुए नजर आ रहे हैं। करवा चौथ की तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा मेरे चांद और मेरे तारे... मेरी जिंदगी के प्यार को हैप्पी करवा चौथ

यह भी पढ़ें-90 के दशक में जब शाहरुख खान को मिली थी जान से मारने की धमकी, बादशाह ने दिया था जवाब 'गोली मारनी है मार दो, पर मैं तुम्हारे...'


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।