Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:00 AM IST

'मेरा मासूम पति और परिवार...', नेहा कक्कड़ ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, क्या पति की वजह से लिया ब्रेक?

Neha Kakkar Viral Video: सिंगर नेहा कक्कड़ कल से चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर काम और रिश्तों समेत सभी चीजों से ब्रेक लेने का ऐलान किया। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह के बीच सब ठीक नहीं है और दोनों का तलाक हो रहा है। अब नेहा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
Updated:- 2026-01-20, 16:36 IST

सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ वक्त पहले अपने गाने 'कैंडी शॉप' को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इस गाने को यूजर्स ने अश्लील बताया था और इसे लेकर नेहा और टोनी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। इसी बीच कल से नेहा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने कल सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसे कुछ ही देर में डिलीट कर दिया, लेकिन ये पोस्ट वायरल हो गई। इस पोस्ट में नेहा कक्कड़ ने लिखा था कि वो काम और बाकी सब चीजों से ब्रेक ले रही हैं। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह के बीच सब ठीक नहीं है और दोनों का तलाक हो रहा है। अब नेहा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

नेहा कक्कड़ ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

नेहा कक्कड़ कल से अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कल जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट किया कि वो अपनी जिंदगी में ब्रेक लेना चाहती हैं, तो उनके तलाक को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। कई रिपोर्ट्स मे दावा किया गया कि नेहा और रोहनप्रीत सिंह के बीच सब ठीक नहीं है और दोनों अलग हो रहे हैं।

Neha Kakkar on divorce rumours

कई जगह तो यहां तक कहा गया कि दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि, कल देर रात एक स्टोरी पोस्ट करके उन्होंने इन अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके लिखा- "प्लीज मेरे पति और मेरे प्यारे परिवार को इस सब में मत घसीटिए...वो बहुत अच्छे लोग हैं और मैं जो भी हूं उनकी वजह से हूं। कुछ और लोग और सिस्टम की वजह से मैं उदास हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि आप समझेंगे और मुझे और मेरे परिवार को इस सबसे दूर रखेंगे। मैं मानती हूं कि मुझे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते वक्त इतना इमोशनल नहीं होना चाहिए क्योंकि मीडिया वाले राई का पहाड़ बनाना अच्छे से जानते हैं। अब से मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ नहीं कहूंगी...आप चिंता मत कीजिए, मैं जल्द ही वापस आउंगी।"

यह भी पढ़ें- 'आजकल की लड़कियों को शुगर डैडी...', गोविंदा के 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' पर पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, बच्चों को लेकर कही बड़ी बात

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कही थी ये बात

नेहा कक्कड़ ने कल दिन में इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करके काम, जिम्मेदारियों और रिलेशनशिप से ब्रेक लेने की बात कही थी। उन्होंने इस स्टोरी को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया था, लेकिन ये खबर आग की तरफ फैल गई और फिर अलग-अलग अटकलें लगाई जाने लगीं।

नेहा और रोहनप्रीत सिंह की लव स्टोरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की लव स्टोरी एक म्यूजिक वीडियो के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों को कम वक्त में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसका जिक्र खुद नेहा ने कई इंटरव्यूज के दौरान किया है। अक्टूबर, 2020 में इन दोनों ने शादी कर ली थी और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

 

 यह भी पढ़ें- 'मुझे जीने दें, पता नहीं मैं....' नेहा कक्कड़ के पोस्ट से मची हलचल, क्या अब नहीं करेंगी बॉलीवुड में काम? जान लीजिए वायरल खबरों का सच


नेहा कक्कड़ की पोस्ट ने उनके और रोहनप्रीत सिंह के तलाक से जुड़ी सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Neha Kakkar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।