Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

आखिर क्यों खंडहर पड़ा है सलमान खान के को-एक्टर का यह खास बंगला

नूतन की मां का खूबसूरत बंगला अब पूरे तरीके से खंडहर हो चुका है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों यह घर सालों से बंद है।   
Updated:- 2024-06-27, 14:05 IST
mohnish bahl mother nutan bungalow collapse

सलमान खान के को-एक्टर मोहनीश बहल की मां का बंगला सालों से बंद है। नूतन ने अपने करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र से की थी। 16 साल में उन्हें 'मिस इंडिया' का खिताब भी मिल चुका है। नूतन ने हिंदी सिनेमा में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने अपने जमाने में आलीशान बंगला भी बनाया था। अब यह बंगला पूरे तरीके से खंडहर पड़ चुका है। चलिए जानते हैं आखिर नूतन के बेटे इस घर में क्यों नहीं रहते हैं। 

ठाणे में हैं नूतन का यह बंगला

नूतन और उनके पति राजेश बहल ने महाराष्ट्र में 1965 के दौरान ठाणे में यह आलीशान बंगला खरीदा था। यह खूबसूरत बंगला घोलाई नगर के पास मुंब्रा में एक पहाड़ी पर बना हुआ है। नूतन की मौत के बाद उनके बेटे यानी मोहनीश बहल इस बंगले में नहीं रहते हैं। ऐसे में यह बंगला खाली पड़ा हुआ है। 

नूतन के बंगले से मिले थे दो लाश 

nutan bungalow

नूतन का यह बंगला बंद होने के बाद भी सालों से सुर्खियों में बना रहता है। 2014 में खबर आई थी इस बंगले से दो बच्चों की लाश मिली है। यह खबर आने के बाद मोहनीश बहल ने कहा था कि उनके पेरेंट्स के गुजरने के बाद वह अब इस घर में नहीं जाते हैं। ऐसे में उन्हें इससे जुड़ी कुछ के बारे में नहीं पता है। 

इसे भी पढ़े- सलमान खान की फिल्मों में कितना होता है एक्ट्रेसेस का रोल? वॉन्टेड से लेकर रेस तक कुछ ऐसा है हाल

नूतन की मृत्यु कब हुई

मुंबई की भारी बारिश ने इस बंगले की पूरी सूरत बदल दी है। 2023 में खबर आई थी कि बारिश के कारण इस बंगले का बालकनी गिर रहा है। हालांकि इस घटना में किसी को भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। बता दें नूतन का फिल्मी करियर काफी शानदार था। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। नूतन को 1990 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ और उनकी मृत्यु 1991 में हुई थी। 

इसे भी पढ़े- सलमान खान भी बन गए थे फ्लॉप एक्टर, इस फिल्म के जरिए मिली नई पहचान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।