दिव्यांका त्रिपाठी के साथ CA ने किया था गड़बड़ घोटाला, लेकर भाग गया था 12 लाख रुपये

Scam With Actress Divyanka Tripathi: फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ एक बार एक सीए ने 12 लाख रुपयों का घोटाला कर दिया था और वह उनके पैसे लेकर भाग निकला था। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने उस सीए को ढूंढने की कोशिश की। आइए जानें, सीए कैसे दिव्यांका त्रिपाठी के 12 लाख रुपए लेकर भागा?
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-23, 12:18 IST
Scam With Actress Divyanka Tripathi

When Divyanka Tripathi Got Scammed By CA: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस अब तक कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस इंडस्ट्री का एक पॉपुलर फेस हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने OTT की दुनिया में कदम रखा है। फैंस उनके काम को खूब प्यार दे रहे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है, लेकिन एक बार उनकी मेहनत की कमाई पर किसी की बुरी नजर लग गई थी। एक्ट्रेस ने अपने हाल के एक इंटरव्यू में अपने लाइफ से जुड़े की किस्से शेयर किए।

एक्ट्रेस मे इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके साथ एक बार एक सीए ने 12 लाख रुपयों की धोखाखड़ी कर दी थी। उनके साथ हुए इस स्कैम का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद ही किया है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उस चार्टेड अकाउंटेंट को उन्होंने कैसे-कैसे ढूंढ भी निकाला था, लेकिन उनके पैसे उन्हें पूरे नहीं मिल पाए। आइए जानें, कैसे दिव्यांका त्रिपाठी के साथ सीए ने 12 लाख का घोटाला किया?

सेट पर ही मिला था एक सीए

हाल ही में 'हिंदी रश' को दिए एक इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया, "मुझे मेरे पहले शो बनूं मैं तेरी दुल्हन के सेट पर एक CA साहब मिले। सेट पर सभी एक्टर्स का अकाउंट वही देखते थे। ये उस जमाने का स्कैम हुआ करता था। वही स्कैम मेरे साथ भी हुआ। दो साल तो उन्होंने मेरा अकाउंट अच्छे से संभाला। उस वक्त में 20-20 घंटे लगातर काम करती थी, तो मेरे पास वक्त नहीं था कि मैं खुद किसी सीए के पास जाऊं। वो दूसरे शहर से आते थे। उन्होंने मेरी कुछ FD बनाई। उसने कहा, मैम आप खर्च तो करती नहीं हैं, तो टैक्स का क्या होगा।"

12 लाख रुपये लेकर भाग गया था सीए

दिव्यांका आगे बताती हैं, "उसने मेरी FDs बनवाई और मुझसे 4 चेक साइन करवाए, वो भी बैंक के नाम से। कुछ फॉर्म्स भरवाए, जिसमें ऊपर मेरा नाम और नीचे बैंक का नाम था। बाकी सब पन्ने खाली थे, तो वह बोला मैं ये भर लूंगा। इसके बाद, वो बंदा गायब हो गया। 12 लाख उसके पास थे मेरे। दो साल में मैंने जो कमाया, वो लेकर भाग गया। मैं उसे फोन करती रही।"

3 लाख रुपये ही मिले वापस

एक्ट्रेस ने उस चार्टेड अकाउंटेंट के बारे में आगे कहा, "बहुत मुश्किलों के साथ एक दोस्त को मैंने उस सीए के शहर भेजा। जैसे-तैसे उससे वो 4 चेक निकलवाए। उसमें से 3 चेक बाउंस हो गए, तो मुझे 9 लाख का नुकसान हुआ। फिर मैंने उस पर चेक बाउंसिंग का केस किया।" एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कोर्ट से बार-बार तारीखें मिलती थी, जिस पर उनके पिताजी जाया करते थे। एक्ट्रेस अपने काम में बिजी थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि आगे चलकर उनका ही वकील बिक गया। अंत में उन्होंने खुद ही हार मान ली।

यह भी देखें-38 की उम्र में 25 की दिखती हैं दिव्‍यांका, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP