Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:18 AM IST

Kunal Kamra Controversy: कभी शो रद्द...कभी कानून का शिकंजा तो कभी सोशल मीडिया पर फजीहत, काफी लंबी है कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़े विवादों की लिस्ट

Kunal Kamra Latest News Hindi: कुणाल कामरा इन दिनों महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पर टिप्पणी करके बुरे फंस गए हैं। उन पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। वैसे यह पहली बार नहीं है कि कुणाल इस तरह का कोई स्टेटमेंट देकर विवादों में फंसे हैं। उनका विवादों से पुराना रिश्ता रहा है।  
Updated:- 2025-04-03, 12:05 IST
image

Kunal Kamra Update: कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों मुश्किल में फंसे नजर आ रहे हैं। उनकी कॉमेडी ने एक बार फिर विवादों को जन्म दे दिया है और इस बार उन पर कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। इसका टाइटल नया भारत है। इस वीडियो में उन्होंने भारत की राजनीति पर कई तंज कसे हैं और बिना नाम लिए कई नेताओं पर टिप्पणी की है। इसी वीडियो में एक पेरोडी गीत के जरिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गद्दार कहने का संकेत दिया है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन, इशारों-इशारों में कही गई यह बात अब उन पर भारी पड़ती दिख रही है। इस मामले में उनके खिलाफ कुछ एफआईआर दर्ज हुई हैं और उन्हें समन भेजकर 5 अप्रैल को खार पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। शिवसैनिकों ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ भी की और यह मामला फिलहाल गरमाता हुआ दिख रहा है। वैसे यह पहली बार नहीं है कि कुणाल अपनी फिसली जुबान के चलते विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी उनकी कई टिप्पणियां उन्हें फजीहत में डाल चुकी हैं। चलिए, आपको बताते हैं कॉमेडियन कुणाल कामरा का नाम किन-किन विवादों से जुड़ चुका है।

सलमान खान पर टिप्पणी

kunal kamra controversies till now
यह कुणाल कामरा से जुड़ा हालिया विवाद है। पिछले महीने एक शो के दौरान उन्होंने सलमान खान के हिट एंड रन केस और काला हिरण शिकार मामले पर चुटकी ली थी। इस वीडियो पर सलमान खान के फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया था और रिपोर्ट्स यह भी थीं कि सलमान की टीम उन पर मानहानि का केस करने वाली थी।

मशहूर जर्नलिस्ट संग फ्लाइट में विवाद

साल 2020 में कणाल कामरा ने जर्नलिस्ट और एक लीडिंग न्यूज चैनल के संस्थापक अर्नब गोस्वामी की एक वीडियो शेयर की थी। यह वीडियो उन्होंने फ्लाइट में बनाई थी और इस वीडियो में वह अर्नब से कुछ सवाल करते नजर आ रहे थे। लगभग 2 मिनट के इस वीडियो में कुणाल ने काफी कुछ कहा था और इसके बाद कई फ्लाइट्स में उन्हें 6 महीने के लिए बैन कर दिया था। इस वीडियो ने काफी हलचल मचाई थी और इस पर जमकर बवाल हुआ था।

कई बड़े राजनेताओं पर कर चुके हैं कमेंट

कुणाल अपनी वीडियोज में कभी सीधे तो कभी घुमा-फिराकर कई राजनेताओं पर भी कमेंट्स कर चुके हैं। इन टिप्पणियों को लेकर भी कई बार विवादों के घेरे में आए हैं।

यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia Controversy: विवादित बयान...वीडियो शेयर कर माफी...जान से मारने की धमकियां... जानें अब तक इस मामले में क्या क्या हुआ?

सुप्रीम कोर्ट जजों पर विवादित ट्वीट

kunal kamra latest update hindi
यह मामला साल 2021 का है। कुणाल ने सुप्रीम कोर्ट के जजों को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट किया था कि उन पर मानहानि का केस दर्ज हुआ था। हालांकि, उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उनका इरादा किसी भी तरह कोर्ट की अवमानना करना नहीं था।

 

यह भी पढ़ें- रणवीर अल्लाहबादिया ही नहीं, इन YouTubers पर भी छा चुके हैं विवादों के बादल...एक तो जा चुका है जेल

आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram/Kunal Kamra

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।