'दबंग गर्ल' यानी सोनाक्षी सिन्हा की पहली सैलरी जानते हैं आप

सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पहली सैलरी बताई थी। आज हम आपको उनकी पहली सैलरी के बारे में बताने वाले हैं।   
Updated:- 2023-10-13, 14:25 IST
sonakshi sinha first film

बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' यानी सोनाक्षी सिन्हा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में सुपरहिट साबित होती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री में लंबा समय तय किया है।

सोनाक्षी सिन्हा की पहली नौकरी

सोनाक्षी सिन्हा ने पहली फिल्म सलमान खान के साथ किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। पहली फिल्म हिट होने के बाद एक्ट्रेस को तुरंत कई फिल्मों के ऑफर मिले थे। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने इस बात का खुलासा किया था कि वह जब कॉलेज में थी तब उन्हें उन्हें अपनी पहली जॉब करने का मौका मिला था। 

सोनाक्षी सिन्हा की पहली सैलरी

know sonakshi sinha first salary

इस दौरान वह कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं। सोनाक्षी कहती हैं कि- मेरी पहली नौकरी में मैंने वालंटियर के तौर पर काम किया था। 5 दिन के फैशन शो में मुझे 3000 रुपये सैलरी के तौर पर दिए गए थे। इस दौरान मेरा काम था कि मैं लोगों को उनकी जगह पर बैठाऊं। 

सोनाक्षी सिन्हा वालंटियर का काम कर चुकी है

खास बात यह है कि इस शो में सलमान खान और अरबाज खान भी आए थे। जैसे ही मुझें सलमान ने देखा उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम यहां क्या कर रही हो। मैंने उन्हें बताया कि मैं नौकरी कर रही हूं मेरा काम यहां लोगों को उनके सही स्थान पर बैठाने का हैं। 

इसे भी पढ़ेंः ऑफिस पार्टी के लिए बेस्ट हैं सोनाक्षी सिन्हा के ये पॉवर लुक्स

पहली सैलरी थी केवल तीन हजार रुपये

इसके बाद सलमान ने मुझसे पूछा कि इसके लिए तुम्हें कितने पैसे मिल रहे हैं। मैंने उन्हें बताया कि इसके लिए मुझे 3 हजार रुपये मिल रहे हैं। मेरी सैलरी सुनने के बाद वह जोड़- जोड़कर हसने लगें। इसके बाद वह कहते है कि मैं इस सैलरी से उनके लिए कुछ गिफ्ट लेकर आउं। मुझे समझ ही नहीं आया कि मैं उन्हें इस सैलरी से क्या तोहफा दे सकती हैं। मैंने कभी भी उन्हें कोई तोहफा नहीं दिया हैं। 

इसे भी पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा के वेस्टर्न लुक्स नाइट पार्टी के लिए करें ट्राई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।