Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा के सास-ससुर क्या करते हैं? जानें और देखें फोटोज

Raghav Chadha Parents: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी इन दिनों सबकी जुबां पर हैं। दोनों की रिल्स और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फैमिली भी एक दूसरे के साथ खास रिश्ता साझा करती है। इस आर्टिकल में हम आपको परिणीति चोपड़ा के सास-ससुर के बारे में बताएंगे।
राघव चड्ढा के पेरेंट्स (Parineeti Chopra In Laws)

राघव चड्ढा के पिता का नाम सुनील चड्ढा और मां का नाम अलका चड्ढा है। राघव चड्ढा पंजाबी फैमिली से हैं और शुरुआत से दिल्ली में रह रहे हैं। बता दें कि राघव चड्ढा के पिता एक बिजनेसमैन हैं और मां हाउस वीमेन हैं। राघव के पिता के बिजनेस से जुड़ी कोई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद नहीं हैं।
इसे भी पढ़ेंः परिणीति चोपड़ा बचपन में दिखती थीं बेहद क्यूज, देखें फोटोज

राघव चड्ढा की बहन क्या करती हैं? (raghav chadha sister name)

राजनीति से पहले राघव चड्ढा सीए थे। उन्होंने दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा और दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉलेज की पढाई की थी। राघव चड्ढा की तरह उनकी बहन भी सीए हैं।
राघव चड्ढा पढ़ाई में कैसे थे? (Raghva Chadha Education)
View this post on Instagram
इन दिनों राघव चड्ढा राजनीति के मैदान में अपने शानदार तर्कों के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि स्कूल से ही राघव पढ़ाई में बहुत तेज थे। यही कारण है कि भारत में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लंदन से भी पढ़ाई की थी। स्कूल में राघव चड्ढा डिबेटींग करना पसंद करते थे।
परिणीति चोपड़ा के परिवार के बारे में जानें (Pareeneti Chopra Family)
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा के पिता का नाम पवन चोपड़ा है। परिणीति के पिता का अंबाला कैंट में सप्लाई का बिजनेस है। परिणीति चोपड़ा की मां रीना मल्होत्रा एनआरआई हैं। उनकी मां मूल रूप मे सिंगापुर से हैं। रीना मल्होत्रा होममेकर हैं। वहीं, परिणीति के भाई फूड और ट्रेवलिंग से जुड़ा बिजनेस चलाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी कब और कहां होगी? सामने आई पूरी लिस्ट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।