Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों की इस खास थीम पर रखी बर्थडे पार्टी, यहां देखें तस्वीरें

फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने बच्चों का जन्मदिन काफी खास तरीके से सेलिब्रेट किया है। चलिए देखते हैं कुछ खास तस्वीरें।  
Updated:- 2024-02-07, 15:31 IST
birthday party photos

करण जौहर के जुड़वा बच्चे 6 फरवरी यानी कल के दिन 7 साल के हो गए है। इस खास मौके पर करण जौहर ने विली वोंका थीम पर पार्टी आयोजित किया था। इस पार्टी की कुछ खास फोटोज भी करण जौहर ने शेयर की है। फोटो में यश और रूही काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

किस थीम पर करण जौहर ने रखी पार्टी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विली वोंका की दुनिया में प्रवेश करके उनके दोनों ही बच्चे काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे। यह पार्टी किसी भी फूडी के लिए ड्रीमलैंड साबित हो सकता है। इस पार्टी में स्वादिष्ट केक के अलावा खाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

बच्चों को मिला खास रिटर्न गिफ्ट

karan johar ()

पार्टी में गेस्ट को काफी कुछ खास उपहार भी दिया गया है। इस दौरान गेस्ट को 'वोंका का गोल्डन टिकट' यानी कुछ स्वादिष्ट कपकेक भी दिया गया है। पिछले साल भी करण ने अपने बच्चों के जन्मदिन पर खास अंदाज में मनाया था। हर साल करण अपने बच्चों के जन्मदिन पर काफी खास अंदाज में पार्टी देते हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए क्या है करण जौहर का असली नाम

करण जौहर की पार्टी में शामिल हुए ये सेलेब्स

Karan Johar()

बुधवार को, करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के साथ ही करण ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। करण की पार्टी में अबराम खान और गौरी खान पहुंचे थे। उनके इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंची थी। वहीं रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे।

यह भी पढ़ें: Karan Johar Photos: करण जौहर का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें इनसाइड फोटोज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 

image credit- Karan Johar Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।