Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

'पीछा कर रोका और फिर...', टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और भाई अयान पर हाईवे पर हमला; इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी जानकारी

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर हाल ही में हमला हुआ है। एक्ट्रेस की टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके फैंस को इस बात की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने फैंस से कहा कि अब वो दोनों सुरक्षित हैं।
Updated:- 2026-03-17, 11:55 IST
Jannat Zubair latest news

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। दोनों पर मुंबई के पास पनवेल में हाईवे पर हमला हुआ है। जन्नत की गिनती टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। ऐसे में जह ये खबर सामने आई, तो फैंस हैरान रह गए। जन्नत की टीम की तरफ से भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी गई है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

जन्नत जुबैर और उनके भाई पर पनवेल में हुआ हमला

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)


जन्नत जुबैर इन दिनों लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रही हैं। उनके साथ हाईवे पर एक डरा देने वाला वाकया हुआ। उनकी टीम की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते इस बात की जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, "हम आपको बताना चाहते हैं कि जन्नत और अयान के साथ हाईवे पर एक डरा देने वाला अनुभव हुआ। एक अनजान शख्स ने उन पर शारीरिक हमला करने की कोशिश की और हाईवे पर दिन के उजाले में उनका पीछा किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस इस मैटर को देख रही है। जन्नत और अयान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हम आपके सपोर्ट और आपके प्यार के लिए धन्यवाद करते हैं- टीम जन्नत जुबैर।" बताया जा रहा है कि ये हमला 15 मार्च को हुआ है।

यह भी पढ़ें- जेनिफर विंगेट संग शादी पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, क्या वाकई एक होने जा रहे हैं 'दिल मिल गए' के डॉ रिद्धिमा और सिद्धांत?

जन्नत जुबैर के फैंस हुए परेशान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

जन्नत जुबैर और उनके भाई से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और दोनों के लिए दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "उम्मीद है कि आप दोनों सेफ हो।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आप दोनों सुरक्षित रहें और दोषी को जल्द सजा मिले।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हमें ये सुनकर बहुत बुरा लग रहा है, भगवान आप दोनों को सलामत रखें।" बता दें कि फिलहाल इस मामले में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 


यह भी पढ़ें- 'बस यही चाहिए था...', 66 साल में क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? बेबी बंप की वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी


जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर सुरक्षित हैं, ये जानकर फिलहाल उनके फैंस अच्छा महसूस कर रहे हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।