अनन्या पांडे जितनी ही ग्लैमर्स हैं उनकी छोटी बहन रिसा, जानें उनके बारे में कुछ फैक्ट्स

अनन्या पांडे की खूबसूरती से तो आप सब वाकिफ हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि उनकी बहन रिसा पांडे भी बेहद ग्लैमर्स और खूबसूरत हैं।
Updated:- 2024-09-08, 11:08 IST
Rysa Pandey beautiful looks

अनन्या पांडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में दी हैं, वहीं वह अपनी खूबसूरती और ग्लैमर्स अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अनन्या अपनी खूबसूरती और अदाकारी से इंडस्ट्री पर धीरे-धीरे धाक जमा रही हैं। वहीं बहुत कम लोगों को मालूम है कि अनन्या की छोटी बहन भी हैं, जो खूबसूसरती और ग्लैमर में अपनी बहन से कदम से कदम मिलाती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by rysapanday (@rysapanddey)

जी हां अनन्या पांडे की छोटी बहन का नाम रायसा पांडे है। वह फिल्हाल एक्टिंग की दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हालांकि उन्होंने अपने अकाउंट को प्राइवेट रखा है लेकिन उनके फैनपेज से उनकी झलक देखने को मिलती रहती है। उन्हीं तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है की वह कितनी सुंदर और स्टाइलिश हैं। बता दें की रायसा 20 साल की हैं और विदेश में रहकर पढ़ाई करती हैं।

रायसा पांडे को सिंगिंग में है दिलचस्पी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhavana Pandey (@bhavanapandey)

 

अनन्या पांडे की तरह ही रायसा पांडे भी बेहद टैलेंटेड हैं, रायसा काफी अच्छा गाना गाती हैं। ऐसे कई  वीडियो हैं जिन्में उन्हें सिंगिंग करते हुए देखा जा सकता है, रायसा के वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद वह सिंगिंग में करियर बना सकती हैं। अक्सर मां भावना पांडे राइसा की सिंगिंग विडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। फिल्हाल पांडे फैमिली की तरफ से ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- 69 की उम्र में साउथ सुपरस्टार ने कॉलेज में लिया एडमिशन, इस खास सब्जेक्ट में लेंगे डिग्री

खेल में भी रखती हैं दिलचस्पी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhavana Pandey (@bhavanapandey)

 

रायसा के बारे में खास बात यह है की वह खेल में भी काफी दिलचस्पी रखती हैं। उन्हें फुटबॉल, टेनिस, और थाई बॉक्सिंग जैसे स्पोर्ट्स खेलते हुए भी देखा जाता है। उन्हें इसके लिए कई साले मेडल भी जीते हैं। इस तस्वीर मममें सायसा के गले में दिखाई देने वाले ये मेडल बताते हैं कि वह खूबसूरत होने के साथ काबिल भी हैं।

यह भी पढ़ें- क्या ऋतिक रोशन ने तलाक के बाद एक्स वाइफ को दिए थे 400 करोड़? जानें सच

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Social Media

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।