herzindagi
image

प्रियंका चोपड़ा संग जमने वाली थी दिलजीत दोसांझ की जोड़ी, सालों इंतजार करने के बाद भी नहीं बन पाई थी बात

Diljit Dosanjh and Priyanka Chopra: दिलजीत दोसांझ जहां अपने पंजाबी अंदाज में दुनिया भर में धमाल मचा रहे हैं। वहीं, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी देश-विदेश में अपने हुनर के झंडे गाड़ चुकी हैं। क्या आप जानते हैं कि एक वक्त पर दिलजीत एक फिल्म में, प्रियंका के पति बनने वाले थे, लेकिन बाद में एक खास वजह से बात नहीं बन पाई थी।  
Editorial
Updated:- 2024-12-26, 15:11 IST

Diljit Dosanjh Kisse: पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। उनका दिल-लुमिनाटी टूर भी खूब मशहूर हुआ है। इसके अलावा, दिलजीत अपने पंजाबी अंदाज में देश-विदेश हर जगह अपनी पहचान बना चुके हैं। दिलजीत ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना दम-खम दिखाया है और वह 'क्रू', 'गुड न्यूज', 'उड़ता पंजाब' समेत कुछ बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। क्या आप जानते हैं कि आज से सालों पहले दिलजीत की जोड़ी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ जमने वाली थी। बॉलीवुड के एक मशहूर डायरेक्टर ने अपनी फिल्म में दिलजीत को प्रियंका के पति का रोल ऑफर किया था लेकिन, सालों इंतजार करने के बाद भी बात नहीं बन पाई थी। चलिए, आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

प्रियंका चोपड़ा संग बनने वाली थी दिलजीत दोसांझ की जोड़ी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

दिलजीत दोसांझ जल्द ही बोनी कपूर की फिल्म 'नो एंट्री 2' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी वह कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। बोनी कपूर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि वह और दिलजीत सालों पहले एक फिल्म में साथ काम करने वाले थे। एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि 6-7 साल पहले वह उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फिल्म में कास्ट करने वाले थे। उन्होंने बताया, "उस फिल्म के लिए हमने लगभग 2 साल तक प्रियंका का इंतजार किया था...लेकिन बात नहीं बन पाई थी...उस फिल्म में मैं दिलजीत को प्रियंका के पति के रोल में लेना चाहता था....।" बोनी कपूर ने यह भी कहा कि दिलजीत अपने करियर में काफी अच्छा कर रहे हैं और उन्हें उनके लिए खुशी है और उनपर काफी गर्व भी है।

यह भी पढ़ें- पहली फिल्म साइन करने के बाद क्यों रोने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा? मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

दिल-लुमिनाटी टूर से समां बांध रहे हैं पंजाबी रॉकस्टार दिलजीत दोसांझ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

दिलजीत दोसांझ इन दिनों दिल-लुमिनाटी टूर से पूरे देश में छाए हुए हैं। दिल्ली, जयपुर और बेंगलुरु समेत देश के कई हिस्सों में दिलजीत के लाइव शो ने समां बांध दिया और फैंस ने दिल खोलकर उन्हें प्यार दिया। उनके सभी शोज के टिकट मिनटों में बिक जाते हैं और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। बता दें कि दिलजीत का यह टूर 31 दिसंबर, 2024 को लुधियाना में खत्म होगा।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- Coachella म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करने से लेकर Jimmy Fallon के शो में मेहमान बनने तक, Diljit Dosanjh ने पंजाबी अंदाज में मचाया है दुनिया भर में धमाल


आपको प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ कितने पसंद हैं, हमें जरूर बताएं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Priyanka Chopra, Diljit Dosanjh

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।