कांस 2025 के रेड कारपेट लुक को लेकर ट्रोल हो रही हैं नैन्सी त्यागी, क्यों लग रहे हैं ड्रेस को चोरी करने के आरोप? जानें क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैन्सी त्यागी ने इस बार फिर से कांस 2025 के रेड कारपेट पर अपने देसी अंदाज से सभी को इम्प्रेस किया। पिछले साल उन्होंने कांस में डेब्यू किया था और खुद की डिजाइन की हुई ड्रेसेज से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यूपी के बागपत की रहने वाली नैंसी अपनी ड्रेसेज खुद बनाकर सोशल मीडिया पर उसे शेयर करती हैं और पिछले साल जब उन्होंने यूपी के एक छोटे शहर से कांस तक का सफर तय किया, तो पूरे देश ने उनके लिए तालियां बजाईं और उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। इस साल भी नैन्सी के कांस लुक काफी चर्चा में रहे। हालांकि, कई लोगों का ऐसा मानना था कि इस साल के उनके लुक्स पिछले साल से कुछ कमतर थे। खैर, इसी बीच वह विवादों में घिर गई हैं। नैन्सी पर सिंगर नेहा भसीन ने ड्रेस को कॉपी करने का आरोप लगाया। बता दें कि नैन्सी ने कांस के रेड कारपेट पर बताया था कि जो ड्रेस उन्होंने पहनी है, उसे उन्होंने खुद डिजाइन किया है। लेकिन, अब इन विवादों के बाद वह सवालों के घेरे में आ गई हैं। चलिए, आपको बताते हैं पूरा मामला।
कांस 2025 के रेड कारपेट लुक को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं नैन्सी त्यागी?
View this post on Instagram
नैन्सी त्यागी ने इस बार फिर से कांस 2025 के रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा और अपनी डिजाइन की हुई ड्रेसेज से सभी को खूब इम्प्रेस किया। नैन्सी के सभी लुक्स कमाल थे और उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि ये लुक्स उन्होंने खुद डिजाइन किए हैं। लेकिन, 18 मई को सिंगर नेहा भसीन ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज पोस्ट की। इनके जरिए उन्होंने नैन्सी की ड्रेस को कॉपी बताया। उन्होंने कहा कि नैन्सी की कोर्सेट, नेहा की पहनी हुई महीनों पहले की एक कोर्सेट से मिलती-जुलती थी। उन्होंने इस स्टोरी में फोटोज शेयर करते हुए लिखा... यह कोर्सेट काफी जाना-पहचाना लग रहा है...हम्ममम...मैं बस सोच रही थीं...। बाद में एक और स्टोरी में उन्होंने सेम-सेम लिखा और फिर एक फोटो में लिखा, 'आई रेस्ट माई केस।' इसके बाद नेहा ने एक और स्टोरी पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरा इंटेशन किसी और महिला को नीचा दिखाना नहीं था बल्कि फैक्ट को सामने रखना था।' इसी बीच, बांद्रा में एक बुटीक की मालिक सुरभि गुप्ता ने द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में दावा किया है कि यह ड्रेस कांस में जाने से पहले नैन्सी ने उनसे 25 हजार रुपये में खरीदी थी।
यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2025 का रेड कार्पेट दिन में कितनी बार होता है चेंज? जानिए इसकी लंबाई और रोचक इतिहास
कांस के इस लुक को लेकर नैन्सी त्यागी ने कही थी यह बात
View this post on Instagram
नैन्सी ने कांस 2025 के अपने इस लुक को लेकर काफी इमोशनल पोस्ट किया था और इंस्टाग्राम पर लिखा था कि यह कलर उनकी मम्मी का फेवरेट है और इसलिए उन्होंने इस बार फैसला किया है कि वह इसी रंग का ड्रेस बनाएंगी। नैन्सी त्यागी ने इस बात का भी जिक्र किया कि उस ड्रेस को बनाने में लगभग 1 महीने का टाइम लगा। हालांकि, नेहा के आरोपों के बाद नैन्सी के लुक और उनकी बातों पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि इस पर वह क्या रिएक्शन देती हैं।
आप Cannes 2025 में किस इंडियन सेलिब्रिटी का लुक सबसे अच्छा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Nancy Tyagi, Neha Bhasin
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।